UP में महादेव की नगरी में होगी झमाझम बारिश, तीन दिन बाद घिरेंगे बादल
UP News : मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि तीन दिन बाद (17-18 मार्च) बारिश होने की संभावना है। बादल घिर जाएंगे क्योंकि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में घने बादल हैं, जो अगले तीन से चार दिनों में पूर्वांचल में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए बारिश होने की संभावना है। सुबह-शाम और कुछ दिन हल्की ठंड रहेगी।
Uttar Pradesh News :अब मौसम गर्म हो रहा है। बुधवार को सबसे अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस था। दोनों क्षेत्रों में सामान्य से दो डिग्री अधिक तापमान था। औसत तापमान 21.3 डिग्री था। अब गर्मी अधिक होगी। तापमान होली तक बढ़ने का अनुमान है। BHU के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि तीन दिन बाद (17-18 मार्च) बारिश होने की संभावना है।
बादल वाराणसी में छा जाएंगे क्योंकि जम्मू, कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में घने बादल छाए हुए हैं, जो अगले तीन से चार दिन में पूर्वांचल में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए बारिश होने की संभावना है। सुबह-शाम और कुछ दिन हल्की ठंड रहेगी।
ये पढ़ें - UP के इन एक्सप्रेसवे पर अब लगेगा बाइकों का टोल टैक्स, चेक करें रेट
