Makke Ki Roti: इस तरीके से बनाए मक्के की रोटी, स्वाद ऐसा होगा की दोबारा खाने की होगी डिमांड
Makke ki roti sarson ka saag : यदि आप मक्के की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो बनाएं तीखी-चटपटी मक्के की रोटी और रेसिपी पढ़ें।मक्के की रोटी का स्वाद लाजवाब होगा, इसलिए बनाने का तरीका याद रखें।

The Chopal : सर्दियों में पंजाबी घरों में मक्के की रोटी और सरसों का साग एक ट्रेडिशन है। लेकिन पंजाब के अलावा भी लोग इसे पसंद करते हैं और अक्सर घर में मक्के की रोटी सरसों के साग बनाते हैं। लेकिन मक्के की रोटी का स्वाद हमेशा एक ही रहता है, तो इस बार इसे पूरी तरह से बदलकर बनाएं। मक्के की रोटी खाने के बाद हर व्यक्ति इसे फिर से खाना चाहेगा। मक्के की रोटी बनाने का एक नया तरीका जानें।
सामग्री:
मक्के का आटा - 2 कप
लहसुन के हरे पत्ते - 1 कप (बारीक कटे हुए)
मेथी के पत्ते - ½ कप (बारीक कटे हुए)
नमक - स्वादानुसार
पानी - आटा गूंथने के लिए
कुटी लाल मिर्च - स्वादानुसार
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच (आटे में मिलाने के लिए)
हरा धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
कैके रोटी की रेसिपी
पहले एक चम्मच देसी घी को पैन में डालें और उसे गर्म करें। लहसुन के हरे पत्तों को बिल्कुल बारीक काटकर घी में डालें। उसके बाद में मेथी के पत्तों को बिल्कुल बारीक काटकर मिलाएं। अब दोनों पत्तों को धीमी फ्लेम पर भूनें और एक चम्मच कुटी लाल मिर्च डालें। कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर मिलाएं। पानी में स्वादानुसार नमक मिलाएं, फिर गरम पानी में मक्के के आटे डालें अच्छी तरह से मिक्स करें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें। आटे को थोड़ा सा ठंडा हो जाने और फिर हाथों की मदद से गूंथ लें।
अब गूंथे आटे की फटाफट रोटी बनाएं और तवे पर सेंके। तवे पर रोटी सेंकने के साथ ही घी लगाएं और तवे से उतारकर किसी कपड़े में लपेट दें। बस रेडी है टेस्टी मक्के की सॉफ्ट और मजेदार चटपटी-तीखी रोटी। इसका स्वाद हरी मिर्च का अचार और सरसों के साग के साथ दोगुना हो जाता है।