UP में अब मैरिज रजिस्ट्रेशन नहीं होगा आसान, घर वालों के साथ इन लोगों की पड़ेगी जरूरत

उत्तर प्रदेश में शादी के रजिस्ट्रेशन को लेकर नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। अब शादी का पंजीकरण करवाने के लिए नए नियमों का सामना करना पड़ेगा। नियमों में बदलाव का मुख्य उद्देश्य सरकार का फ़र्ज़ीवाड़े को रोकना है। 

   Follow Us On   follow Us on
UP में अब मेरिज रेजिस्ट्रैशन नहीं होगा आसान, घर वालों के साथ इन लोगों की पड़ेगी जरूरत 

The Chopal, UP Marriag Registration News : अब उत्तर प्रदेश में शादी का रजिस्ट्रेशन करवाना इतना आसान नहीं रह जाएगा। क्योंकि इससे जुड़े कहीं नियमों में बदलाव किया गया है। इसके चलते शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है जिसमें शादी के आप पंजीकरण वैवाहिक स्थल के आधार पर नहीं बल्कि वर वधु के माता-पिता के निवास स्थान के आधार पर होगा। इससे जुड़े नियमों में कई बदलाव किए गए हैं, चलिए जानते हैं विस्तार से। 

घर का सदस्य जरुरी 

शादी का पंजीकरण करवाने के लिए अब परिवार का एक सदस्य होना सबसे जरूरी है। अगर कोई परिवार का सदस्य नहीं आता है तो शादी करवाने वाले पंडित, मौलवी या पादरी को गवाही देने के लिए आना पड़ेगा। इसके साथ ही शादी की वीडियो का पेन ड्राइव भी कोर्ट में जमा करवाना होगा। 

IG Stamp 

AIG स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की शादी के पंजीकरण को लेकर आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। शनिवार से नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा और सब रजिस्ट्रार को इसके संबंध में आदेश भेजा जा चुका है। इससे पहले शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए स्थल के आधार पर वैवाहिक स्थल को चुना जाता था। जिससे शादी के कई फर्जीवाड़े के केस आ रहे थे। 

इसके बाद शादी के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फ़र्ज़ीवाड़े पर रोक लगाई जा सकेगी. इसके लिए प्रदेश सरकार ने नया नियम बनाया है कि अब शादी रजिस्ट्रेशन के वक्त घर का एक सदस्य होना जरूरी है। चाहे वह माता-पिता वही बहन दादी दादी नाना नानी पुत्र पुत्री में से किसी भी तरह की गवाही मान्य होगी।