The Chopal

Noida के इस नए रूट पर दौड़गी मेट्रो, हरियाणा और दिल्ली के हजारों लोगों को लाभ

New Metro Line : दिल्ली-तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो स्टेशन के बीच यमुना पार करके एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर 15 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली से नोएडा के बीच तीसरा कॉरिडोर होने वाला है। इस मार्ग को फरीदाबाद और पलवल से भी जोड़ा जाएगा
   Follow Us On   follow Us on
Noida के इस नए रूट पर दौड़गी मेट्रो, हरियाणा और दिल्ली के हजारों लोगों को लाभ

Noida News : अगर आप नोएडा के स्थाई निवासी हैं तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिसके अंतर्गत नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक लाइन को तुगलकाबाद, दिल्ली से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसी मार्ग को फरीदाबाद और पलवल तक बढ़ाया जाएगा। DMRC ने भी इस रूट का सर्वे शुरू किया है। इस मार्ग से शुरू होने से लोगों को कालिंदी कुंज पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

दिल्ली-हरियाणा से नोएडा तक बनेगा, मेट्रो रूट

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो स्टेशन के बीच यमुना पार करके एक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कॉरिडोर 15 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली से नोएडा के बीच तीसरा कॉरिडोर होने वाला है। जोकि दिल्ली के तुगलकाबाद से कॉरिडोर सेक्टर-142, समयपुर बादली से कुंडली और कुंडली से सोनीपत के बीच बनाया जाएगा। इस मार्ग को फरीदाबाद और पलवल से भी जोड़ा जाएगा। इस बीच दिल्ली से बल्लभगढ़ तक पहले से ही मेट्रो सेवा चलाई जा रही है।

इन लोगों को मिलेगा, तगड़ा फायदा

 इस रूट के निर्माण होने से केवल ग्रेटर नोएडा के लोगों को ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे के साथ लगने वाले इलाकों को भी तगड़ा लाभ मिलेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास कई सेक्टरों (सेक्टर-128, 129, 130, 132, 135, 137, 142, 151, 153 और रायपुर, बख्तावरपुर, छपरौली, मंगरौली, झट्टा बादौली, गढ़ी शाहदरा) के लोगों को भी तगड़ा लाभ मिलेगा। अभी लोगों को फरीदाबाद जाने के लिए कालिंदी कुंज का ही रास्ता लेना पड़ता है। जहां पर ज्यादा जाम होने की वजह से लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ती है।

इन रूट्स पर चल रहा, तेज गति से काम

एनएमआरसी (NMRC) ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक नए रूट पर भी सहमति दी है। जिसके मुताबिक सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 मेट्रो का नया रूट बनाया जाएगा। NMRC अधिकारियों ने कहा कि यह रूट लगभग 11.5 किमी का होगा और इसका डीपीआर बनाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। NMRC के अनुसार, सेक्टर-142 के बाद सेक्टर-125,97,98 और 91 से बॉटनिकल गार्डन भी इस मेट्रो रूट से जुड़ जाएगा। इसके अलावा, सेक्टर-51 से ग्रेनो के नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाने का भी प्रस्ताव है।

News Hub