The Chopal

Monsoon Update 2024: इस बार ज्यादा होगी मानसूनी बरसात, ला नीना भी दिखाएगा अपना दम

Monsoon Alert: देश में मानसून को लेकर पड़ा अपडेट सामने आया है. देश के दक्षिणी इलाके में ज्यादातर इलाके में में अबकी बार सामान्य से अधिक बरसात होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की भारत में सामान्य से अधिक बरसात हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

   Follow Us On   follow Us on
Monsoon Update 2024: इस बार ज्यादा होगी मानसूनी बरसात, ला नीना भी दिखाएगा अपना दम 

Monsoon Alert: देश में मानसून को लेकर पड़ा अपडेट सामने आया है. देश के दक्षिणी इलाके में ज्यादातर इलाके में में अबकी बार सामान्य से अधिक बरसात होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून की भारत में सामान्य से अधिक बरसात हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने यह जानकारी दी। India Meteorological Department (IMD) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। माना जा रहा है कि ला नीना की स्थिति अगस्त से सितंबर तक बन सकती है।

भारत में मानसून में अधिक बारिश हो सकती है। इस महीने की शुरुआत में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसकी सूचना दी थी। इस बीच, इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में दक्षिण एशिया के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। मंगलवार को साउथ एशियन क्लाइमेट आउटलुक फोरम ने यह जानकारी दी। माना जाता है कि ला नीना की स्थिति अगस्त से सितंबर तक रह सकती है, जिससे भारत में मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

इस महीने से होगी बरसात की संभावना

फोरम ने कहा कि 2024 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम (जून से सितंबर) में दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण एशियाई जलवायु आउटलुक फोरम (SSACF) ने बताया कि उत्तरी, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण एशिया के अधिकांश हिस्सों में इस मौसम में सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। इसमें दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्से शामिल नहीं हैं, जहां सामान्य तापमान होने की सबसे अधिक संभावना है। एसएससीओएफ ने कहा कि अल नीनो फिलहाल मध्यम स्थिति में हैं। मानसून के पहले आधे हिस्से में "अल नीनो-सदर्न ओशिलेशन" की तटस्थ स्थितियां बन सकती हैं।