The Chopal

Monsoon Update 2024: मौसम का बदला मिजाज, बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत, जाने कब और कितनी होगी बारिश

Pre Monsoon IMD Rainfall : मानसून से पहले लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दे की प्री मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने कुछ अच्छे संकेत दिए हैं. इस हफ्ते मौसम विभाग नेअच्छा रहने के संकेत दिए हैं।

   Follow Us On   follow Us on
Monsoon Update 2024: मौसम का बदला मिजाज, बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत, जाने कब और कितनी होगी बारिश 

Pre Monsoon IMD Rainfall Weather Update Today: मौसम ने अचानक अपना रुख बदल दिया हैं। ईरान से शुरू हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब हिमालय में भी है। यही पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह है। दिल्ली से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश तक पूरे उत्तर और मध्य प्रदेश में वर्षा हुई है, क्योंकि मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी के बीच अचानक हुए मौसम के बदलाव से कुछ राहत मिली है। कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। इसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। लेकिन सबसे अच्छा यह है कि बारिश ने मौसम को सुहावना बनाया है।

पश्चिमी विक्षोभ से भारत के कई राज्यों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून से पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 13 मई, 2024 को, मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इससे बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ हवाएं लगभग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। 12 मई को भी इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है।

मानसून क्या है?

एक प्रमुख पवन प्रणाली मानसून है। यह अपना रास्ता बदलता रहता है। मानसून की वजह से बारिश होती है। यह छह महीने उत्तर-पूर्व और छह महीने दक्षिण-पश्चिम में चलता है। यहाँ से चलते हुए बारिश और सर्दियां आती हैं। भूमि और समुद्र पर वार्षिक तापमान रुझान में अंतर इसका मुख्य कारण है। मानसून ठंडे से गर्म स्थानों की ओर चला जाता है।