The Chopal

UP के नोएडा में बसाया जाएगा नया शहर, 144 गांवों की चमक उठेगी दुनिया

Greater Noida Phase 2 Land Acquisition : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में एक नया शहर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नया आधुनिक शहर बनाने के लिए इस क्षेत्र के 144 गांवों को इकट्ठा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेज 2 के इस परियोजना को यूपी सरकार के मुख्य टाउनशिप प्लानर ने मंजूरी दी है।

   Follow Us On   follow Us on
UP के नोएडा में बसाया जाएगा नया शहर, 144 गांवों की चमक उठेगी दुनिया

Greater Noida Phase 2 Master Plan 2041 : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा में एक नया शहर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नया आधुनिक शहर बनाने के लिए इस क्षेत्र के 144 गांवों को इकट्ठा किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेज 2 के इस परियोजना को यूपी सरकार के मुख्य टाउनशिप प्लानर ने मंजूरी दी है। ग्रेनो का विस्तार इसके मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने पर संभव होगा। ग्रेटर नोएडा पहले से ही एक बड़ा आईटी और डेटा हब बनता जा रहा है। यहां बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट विकसित हो रहे हैं, जिनमें जेवर एयरपोर्ट, मोनोरेल, आईटी पार्क और फिल्म सिटी शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा के अंदर नया शहर बसने से मेट्रो, रियल एस्टेट, आईटी लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में वृद्धि होगी।

पहले, ग्रेटर नोएडा फेज 2 में 40 गांवों की जमीन ली जानी है। फिर इसे 144 गांवों तक बढ़ाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा फेज-2 मास्टर प्लान के अंतर्गत न्यू सिटी का क्षेत्रफल 55,970 हेक्टेयर तक होगा। यह नोएडा, बुलंदशहर के गुलावठी और हापुड़ के धौलाना तक फैलेगा। इससे इन गांवों की जमीन कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी होगी।

ग्रेटर नोएडा फेज 2 का हुआ, मास्टरप्लान तैयार

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा फेज 2 के 17.5 प्रतिशत हिस्से में रेजीडेंशियल सोसायटी बनेगी। इसमें आवासीय कॉलोनी और ऊंची इमारतें बनाई जाएंगी। जबकि 4.8 फीसदी क्षेत्र में शॉपिंग कांप्लेक्स, बिजनेस हब और अन्य व्यवसायिक स्थान होंगे। 25 प्रतिशत जमीन के भूखंड इंडस्ट्रियल इकाइयों को दिए जाएंगे।

एजुकेशन-मेडिकल हब बनेगा, नया शहर

ग्रेटर नोएडा का नया शहर भी एक शिक्षण और चिकित्सा हब के आधार पर बनाया जाएगा। 10.4 प्रतिशत जमीन यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेजों को दी जाएगी। मेट्रो, हाईस्पीड ट्रेन, बस स्टेशनों के लिए 13% से अधिक जमीन दी जाएगी। साथ ही इस नए शहर को एक ग्रीन सिटी बनाया जाएगा, जिसमें 22.5 प्रतिशत जगह पर जंगल, पार्क और हरियाली होगी। 

मास्टर प्लान को दी जाएगी, अंतिम मंजूरी

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ रवि कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नगर योजनाकार ने ग्रेटर नोएडा का न्यू सिटी मास्टर प्लान मंजूर किया है। लेकिन यूपी कैबिनेट और दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के पास भी इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके पश्चात ग्रेटर नोएडा फेज-2 में काम शुरू होगा, जब मास्टर प्लान पर अंतिम मुहर लग जाएगी।