Noida Metro : नोएडा मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब स्टेशन से घर जाने के लिए NMRC से मिलेगी यह सुविधा
Noida Metro : नोएडा मेट्रो यात्रियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल अब यात्रियों को मेट्रो स्टेशन (metro station) से घर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। नोएडा मेट्रो स्टेशन से निकलते ही यात्रियों को घर तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन आसानी से मिल सकेंगे..इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
The Chopal:- नोएडा मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (एनएमआरसी) नोएडा में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खुशखबरी दे सकती है। अब यात्रियों को मेट्रो स्टेशन (metro station) से घर पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। नोएडा मेट्रो स्टेशन से निकलते ही यात्रियों को घर तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन आसानी से मिल सकेंगे। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए एनएमआरसी मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन तैयार कर रही है। एनएमआरसी की ओर से इस एप्लीकेशन का प्रस्ताव एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को भेजा गया है। जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है।
ऐप के माध्यम से साइकिल से लेकर बस तक की हो सकेगी बुकिंग-
नोएडा मेट्रो रेल निगम लिमिटेड मेट्रो रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में अब एनएमआरसी की ओर से मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन एप्लीकेशन तैयार की जा रही है। इस ऐप के माध्यम से नोएडा मेट्रो के यात्रियों को एक ही स्थान से सभी तरह के परिवहन के साधनों का फायदा मिल सकेगा। इस ऐप के बाद लोगों को मेट्रो स्टेशन से अपने घर तक जाने के लिए सार्वजनिक सेवा लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा।
ये पढ़ें : High Court Decision : मां की संपत्ति में बेटी और दामाद का होता है कितना अधिकार, हाईकोर्ट ने किया साफ
एनएमआरसी की ओर से इस एप्लीकेशन का प्रस्ताव एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। इस ऐप के माध्यम से यात्री मेट्रो स्टेशन से ही कैब, साइकिल, रिक्शा, बैटरी रिक्शा, ऑटो रिक्शा यहां तक कि बसों की बुकिंग भी आसानी से हो सकेगी।
यात्रियों की सुरक्षा का भी रखा गया ध्यान-
इस ऐप के बाद यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएमआरसी द्वारा इस ऐप को पुलिस के सर्वर से भी जोड़ने की तैयारी है। यात्रा करते समय यदि यात्री चाहे तो इसकी जानकारी अपने मित्रों या परिवार के सदस्य को भी दे सकता है। एप्लिकेशन किस प्रकार से मददगार साबित हो सकती है। इसको लेकर एनएमआरसी ने पहले सर्वे कराया था। सर्वे में लोगों ने इसे काफी बेहतर प्रयोग बताया था।
ये भी पढ़ें - यूपी की बेटियां बनेगी डीएसपी, UP की योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
