The Chopal

करी पत्ता इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जाना बैन, ये मसाले तो बिल्कुल भी नहीं, होगी कड़ी सजा

कुछ दिनों पहले एक खबर ने सबकी दिलचस्पी ली थी। दरअसल, एक भारतीय महिला ने न्यूजीलैंड हवाई अड्डे पर करी पत्ता के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे 200 डॉलर का जुर्माना लगाया।

   Follow Us On   follow Us on
करी पत्ता इस एयरपोर्ट पर नहीं ले जाना बैन, ये मसाले तो बिल्कुल भी नहीं, होगी कड़ी सजा

The Chopal : कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर ने तूल पकड़ा कि हर कोई सोचने लगा। लेकिन ऐसा होता भी क्यों न? हाल ही में एक भारतीय महिला को न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। इसका कारण सिर्फ पांच रुपये का एक करी पत्ता था। उस महिला को उस पांच रुपये के करी पत्ते की वजह से न केवल बहुत मुसीबत झेलनी पड़ी बल्कि भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ा। 

क्या हुआ ऐसा?

यह सब जानते हैं कि करी पत्ता भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाता है। यह हमारी आंखों को भी फायदा पहुंचाता है और इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लेकिन न्यूजीलैंड एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसे महत्वपूर्ण समझा। करी पत्ता वास्तव में गांजा की तरह दिखता है। करी पत्ते के नाम पर गांजा भी दी जाती है, ऐसा भी कहा जाता है।

ये पढ़ें - UP में भयंकर बरसेंगे बादल, गलन वाली ठंड करेगी बेहाल, 64 जिलों में येलो अलर्ट जारी 

यही कारण है कि न्यूजीलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वे उसे गांजा समझते थे। महिला के सामान की पूरी तरह से जांच की। भारत से लाए गए सामान का पूरा विवरण संकलित किया गया है। लेकिन उस महिला पर करी पत्ते के मामले में 200 न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 10 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया गया था। इस महिला के साथ जो हुआ, आपके साथ ऐसा नहीं होगा। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि आप भारत से न्यूजीलैंड जाते समय क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं।

कुकिंग आइटम

यदि आप भारत से न्यूजीलैंड जा रहे हैं, तो आप मांस, अंडे, सी फूड, अचार, चावल, दूध, मिश्री, मेवे, काली मिर्च, नमक, तुलसी के पत्ते, पोहा, मसाले, जड़ी-बूटियां, प्रिजर्वेटिव फल और सब्जियां ले सकते हैं।

प्लांट उत्पाद में क्या है?

भारत से न्यूजीलैंड कुछ पौधों को ले जाना चाहते हैं, तो आपको पहले एयरपोर्ट पर उनकी जानकारी देनी होगी। इसमें शामिल हैं मंदिरों के फूल-प्रसाद, बांस, बेंत, नारियल, लकड़ी, हर्बल दवाएं और लकड़ी के उत्पाद।

मिठाई और व्यंजनों

भारत से स्नैक्स और वेफर्स न्यूजीलैंड ले जा सकते हैं। लेकिन आपको न्यूजीलैंड एयरपोर्ट पर जाकर इसके बारे में बताना होगा। वहीं आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में एनिमल उत्पाद ले जाना बहुत ज्यादा खतरनाक है। यदि आप अपने साथ पारंपरिक औषधियों (जैसे पंख, अंडे, मांस, शहद, सीपियां, सांप की खाल या व्हेल की हड्डी) ले जाना चाहते हैं, तो आपको ऑथेरिटी को इसकी जानकारी देनी होगी. नहीं तो आप पर भारी जुर्माना लग सकता है।

ये पढ़ें - Faridabad-Noida-Ghaziabad Expressway: 34 साल बाद FNG की डीपीआर जल्द होगी तैयार, कई कंपनियों ने भरे हैं टेंडर