The Chopal

UP में अब इस बड़े बस स्टैंड से नहीं पकड़ पाएंगे बसें, बंद होने जा रहा संचालन

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में लाइव बस स्टैंड के निर्माण को लेकर 2-3 वर्षों के लिए बसों का संचालन बंद रहेगा। इसी के साथ बनाए जाने वाले नए बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह उत्तर प्रदेश का सबसे उन्नत और सुविधा-युक्त बस टर्मिनल बन जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP में अब इस बड़े बस स्टैंड से नहीं पकड़ पाएंगे बसें, बंद होने जा रहा संचालन

Uttar Pradesh News : आप उत्तर प्रदेश में कानपुर के निवासी हैं और झकरकटी बस स्टैंड से आपका आना-जाना लगा रहता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जून महीने से झकरकटी बस स्टैंड करीब 2 से 3 वर्षों के लिए पूरी तरह बंद होने जा रहा है। कानपुर का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त झकरकटी बस स्टैंड अब नए जमाने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक रूप में बदला जाएगा। 3 महीनों के भीतर इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। एक बार नया बस अड्डा तैयार हो जाने के बाद, यह उत्तर प्रदेश का सबसे उन्नत और सुविधा-युक्त बस टर्मिनल बन जाएगा।

अस्थायी स्थानों से चलेंगी बसें

नया बस स्टैंड बनने तक झकरकटी से चलने वाली सभी बसों को अस्थायी स्थानों से संचालित किया जाएगा। रावतपुर, सिंहनेर सिटी, पेपर्स फैक्ट्री के आसपास और कुछ अन्य चयनित जगहों पर टेंपरेरी बस स्टैंड बनाए जाएंगे, जहां से यात्रियों को बसों की सुविधा दी जाएगी।

हर दिन 1000 से अधिक बसों की आवाजाही

झकरकटी अड्डा न सिर्फ कानपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के सबसे व्यस्त अड्डों में शामिल है। यहां से प्रतिदिन लगभग 1050 बसें विभिन्न जनपदों और राज्यों के लिए रवाना होती हैं। यही वजह है कि इसे नई तकनीक और बेहतर सुविधाओं से लैस किया जाना जरूरी हो गया था।

बस अड्डे में क्या-क्या नया मिलेगा?

  • नए झकरकटी बस अड्डे में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी।
  • ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट और किड्स ज़ोन। 
  • एक हिस्सा मॉल और मल्टीप्लेक्स के रूप में तैयार होगा। 
  • फाइव स्टार होटल और सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक भी होंगे। 
  • डिजिटल स्क्रीन पर रियल टाइम बस की जानकारी। 
  • कुल 16 प्लेटफॉर्म बनेंगे, जिनसे AC व नॉन-AC बसें चलेंगी। 
  • बस ड्राइवर-कर्मचारियों के लिए अलग बिल्डिंग और 100 लोगों के लिए ऑफिस स्पेस भी तैयार होगा। 
News Hub