The Chopal

साधारण रेल के डिब्बों को अब बदला जाएगा वंदे भारत के स्टैंडर्ड में, जानिए क्या कुछ होगा खास

Vande Bharat Standard Train : रेलवे को लेकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का अंतरिम बजट 2024-25 में कुछ खास घोषणाएं कीं। इसमें उन्होंने 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत स्टैंडर्ड ट्रेनों में बदलने की भी घोषणा की है।

   Follow Us On   follow Us on
साधारण रेल के डिब्बों को अब बदला जाएगा वंदे भारत के स्टैंडर्ड में, जानिए क्या कुछ होगा खास

The Chopal (New Delhi) : रेलवे को लेकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का अंतरिम बजट 2024-25 में कुछ खास घोषणाएं कीं। इसमें उन्होंने 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत स्टैंडर्ड ट्रेनों में बदलने की भी घोषणा की है। वंदे भारत स्टैंडर्ड ट्रेनों की विशेषताएं और सामान्य ट्रेनों से कितनी अलग है, जानिए

वंदे साधारण ट्रेन की विशेषताएं

वंदे साधारण ट्रेन, भारतीय रेलवे द्वारा 2023 में शुरू की गई एक नई ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में ये एक स्लीपर क्लास, गैर-एसी ट्रेन है। वंदे साधारण ट्रेन में कई सुविधाएं हैं जो इसे अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाती हैं। इसमें 22 डिब्बे हैं और 1,834 यात्रियों को एक साथ ले जा सकता है। ट्रेन में बायो-वैक्यूम टॉयलेट, यात्री सूचना प्रणाली और चार्जिंग पॉइंट हैं।

कम बजट वाले यात्रियों के लिए है, ट्रेन

इसमें सीलबंद गैंगवे, सीसीटीवी कैमरे, सेंसर-आधारित नल, एलईडी लाइट, इलेक्ट्रिक आउटलेट, आधुनिक स्विच और पंखे भी शामिल हैं। साथ ही, हर सीट में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट होगा। इन ट्रेनों में दो लगेज कोच, बारह जनरल कोच और बारह स्लीपर नॉन-एसी कोच शामिल हैं। यह ट्रेन 130 km/h की गति से चल सकती है। वंदे साधरण ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले कम बजट वाले यात्रियों के लिए बनाई गई है।

वंदे भारत ट्रेन की तुलना में यह अधिक किफायती है और कई आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। वंदे साधारण ट्रेनों को वंदे भारत ट्रेनों की कम लागत वाली प्रतिस्थापन कहा जा सकता है। लेकिन नॉर्मल ट्रेनों से अधिक सुविधाएं हैं। वंदे साधारण ट्रेन में ये सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन वंदे भारत ट्रेन में रेक्लाइन सीटें, एयर कंडीशनिंग और मनोरंजन सुविधाएं हैं।

ये पढ़ें : UP का एक मात्र जिला जिससे सटी 4 राज्यों की सीमा, कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड

News Hub