The Chopal

NCR में इस टोल प्लाजा से लोगों को मिलेगी मुक्ति, मुफ़्त में होगी आवाजाही

Punhana-Jurhera road toll plaza : एनसीआर में रहने वालों को राहत की खबर है। नूंह में पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर टोल टैक्स जल्द ही बंद हो जाएगा। सोमवार 17 फरवरी की रात 12 बजे से इस टोल प्लाजा-42 को बंद कर दिया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
NCR में इस टोल प्लाजा से लोगों को मिलेगी मुक्ति, मुफ़्त में होगी आवाजाही

The Chopal : एनसीआर में रहने वालों को राहत की खबर है। हरियाणा के नूंह में पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर टोल टैक्स जल्द ही खत्म हो जाएगा। सोमवार, 17 फरवरी की रात 12 बजे से पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड के टोल प्लाजा-42 को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद हजारों लोगों को राहत मिलेगी, क्योंकि लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को एक बयान जारी किया हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह टोल प्लाजा MS Multipharmaceutical Services को 18 महीने के लिए आवंटित किया गया था, जो 17 फरवरी 2025 की रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। साथ ही, इसे बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यात्रियों को इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा जब टोल प्लाजा बंद हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस टोल को बंद करने की पूर्व घोषणा की थी। इस निर्णय से पुन्हाना-जुरहेड़ा राजमार्ग से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले चालकों को राहत मिलेगी।

यात्रा करते समय लोगों को कई जगह टैक्स देना पड़ता है क्योंकि फरीदाबाद जिला टोल से घिरा हुआ है। गुरुग्राम जाने के लिए एक टोल बंधवाड़ी को देना होगा। बल्लभगढ़ से सोहना जाने के लिए टोल पाखल में चुकाना होता है। इसी तरह, दिल्ली से किरंज टोल, पलवल से गदपुरी टोल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से बदरपुर बॉर्डर हैं।

गुरुग्राम-फरीदाबाद राजमार्ग पर टोल को हटाने की उम्मीद

हरियाणा सरकार ने राज्य में कुछ टोल हटाने का ऐलान किया था. 17 फरवरी की रात से जिला नूंह के जुरहेडा-पुनहाना रोड पर टोल हटाया जाएगा। वहीं, गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर टोल भी खत्म होने की उम्मीद है। यहां टोल वर्षों से वसूला जा रहा है, इसलिए लोगों ने टोल से मुक्ति की मांग की है। सोहना रोड पर लोगों की शिकायत है कि टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क बहुत खराब है।