PM modi ने बताए आने वाले 5 साल के 13 प्लान, देश में आएगा यह बड़ा बदलाव
Election 2024 की तारीख आ चुकी है। PM modi ने हाल ही में लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया है की आने वाले 5 सालों में देश विकास की एक नई गति पकड़ेगा | PM Modi ने कहा है की आने वाले 5 सालों में देश में यह बड़े बदलाव आने वाले है | लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा हैं की अगले 5 सालों में 13 प्लान जारी कीये जाने वाले है | चलिए जानते है पूरी जानकारी....
The Chopal,Election 2024 : लोक सभा चुनाव की तारीख आ चुकी है और इसको लेकर हर एक पार्टी अपने प्रचार को तेज़ी से किया जा रहा है | हाल ही में PM modi ने एक कार्यक्रम में शिरकत की और देश में होने वाले कामों के बारे में जानकारी दी| PM mmodi ने कहा की आने वाले 5 सालों के लिए सरकार ने ये 13 प्लान बनाये हैं |
‘मैंने गरीबों की अमीरी भी देखी है, अमीरों की गरीबी भी’, बोले-पीएम मोदी, गिनाईं अपनी गेमचेंजर स्कीम्स
प्रधानमंत्री मोदी ने अगले पांच वर्षों के लिए सरकारी योजनाओं को प्रस्तुत किया और पंद्रह वर्षीय योजनाओं को जनता के सामने रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव का समय है। हमारे प्रतिद्वंद्वी भी कल्पना कर रहे हैं। मोदी अपने लक्ष्यों से आगे निकलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले पांच वर्षों की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा-
1. मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि भारत आने वाले पांच वर्षों में दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।
2. भारत आने वाले पांच वर्षों में स्थिर, समर्थ और मजबूत होगा।
3. आने वाले पांच वर्षों में देश के युवाओं के लिए नए क्षेत्रों का जन्म होगा।
4. आने वाले पांच वर्षों में भारतीय रेल का पुनर्निर्माण होगा।
5. आने वाले पांच वर्षों में बुलेट ट्रेन से लेकर वंदे भारत ट्रेन का विस्तार होगा।
6. आने वाले पांच वर्षों में जलमार्गों का अभूतपूर्व इस्तेमाल होगा।
7 आने वाले पांच वर्षों में भारत का सैन्य निर्यात नया रिकॉर्ड बनाएगा।
8. आने वाले पांच साल में भारत के स्पेस क्षेत्र में नए आविष्कार देखेंगे।गगनयान सफल होगा।
9. =आने वाले पांच वर्षों में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर एक नए स्तर पर पहुंच जाएगा।
10. आने वाले पांच साल में भारत में घरेलू सोलर पावर का प्रवेश होगा।
11. भारत में आने वाले पांच साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि होगी।
12. आने वाले पांच वर्षों में आप सेमीकंडक्टर मिशन और हाईड्रोजन मिशन का जमीन पर प्रभाव देखेंगे।
13. आने वाले पांच साल में आप निर्णायक नीतियां और फैसले बनते देखेंगे।
ये पढ़ें - Code of Conduct : देशभर में लागू कर दी गई आचार संहिता, पढ़िए किन किन कामों पर पड़ेगा असर
