The Chopal

Property Rate : दिल्ली-एनसीआर के इस शहर में प्रॉपर्टी पकड़ेगी रफ्तार, जानिए किस रेट मिलेगी 100 गज जमीन

Property in NCR : देश के सभी बड़े शहरों में संपत्ति और घरों की कीमतें रॉकेट की स्पीड़ से बढ़ रही हैं।  प्रोपर्टी के दामों में पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिल रहा है।  महंगाई के साथ-साथ घरों और संपत्ति की कीमतों में भी तेजी आई है।  दिल्ली-NCR में संपत्ति के दामों में देश में सबसे बढ़ौतरी देखने को मिली है।  NCR के किस शहर में कब और कितने रुपये बढ़ेंगे, इस खबर में जानिए।

   Follow Us On   follow Us on
Property Rate : दिल्ली-एनसीआर के इस शहर में प्रॉपर्टी पकड़ेगी रफ्तार, जानिए किस रेट मिलेगी 100 गज जमीन

The Chopal, Property in NCR : भारत में प्रोपर्टी और घरों के दामों में पिछले छह वर्षों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला है।  कोरोनावायरस महामारी के बाद NCR में संपत्ति और घरों की कीमतों में सबसे अधिक बढ़ौतरी देखने को मिली है।  देश के सभी प्रमुख शहरों में संपत्ति की कीमतें बहुत अधिक हैं।

 दिल्ली-एनसीआर में संपत्ति की कीमतें देश में सबसे अधिक बढ़ी हैं।  सरकार एनसीआर (NCR) के सबसे बड़े शहर नोएडा में जल्द ही संपत्ति के दामों को बढ़ाने जा रही है। 

 एनसीआर के इन शहरों में संपत्ति सबसे महंगी है

 दिल्ली और उससे सटे इलाकों में संपत्ति की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।  दिल्ली में मध्यमवर्गीय व्यक्ति के लिए संपत्ति खरीदना एक सपना हो गया है।  वहीं, दिल्ली से जुड़े प्रमुख शहर गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम (Property Rate in Gurugram), फरीदाबाद और सोनीपत में संपत्ति की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं।  इन शहरों में फ्लैट, घर (House in Noida) और संपत्ति का मूल्य करोड़ों रुपये है।  इन शहरों में संपत्ति खरीदने का विचार भी मध्यमवर्गीय लोगों को नहीं आता। 

 नोएडा में संपत्ति की लागत बढ़ेगी

 दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Property Rate in UP) के सबसे विकसित शहरों में से एक नोएडा में जल्द ही संपत्ति और घरों की कीमतें बढ़ने वाली हैं।  यूपी सरकार नोएडा में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं (Property in Noida) देने और जमीन की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बना रही है।  केंद्र सरकार की तरह, प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में विकास के लिए सालाना बजट पेश करती है, जिसे यूनियन बजट ऑफ यूपी कहा जाता है।  नोएडा में यूपी सरकार ने मेट्रो, एयरपोर्ट जैसे विशेष सुविधाएं भी दी हैं। 

 वार्षिक बजट में बढ़ौतरी

 नोएडा में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार वार्षिक बजट में बढ़ोतरी करने जा रही है।  प्राधिकरण का बजट सात से आठ हजार करोड़ रुपये हो सकता है, सूत्रों का अनुमान है।  सरकार का यह बजट पिछले वर्ष से करीब 10% अधिक हो सकता है। 
 
 प्रोपर्टी के दाम 7 प्रतिशत बढ़ेंगे

 यूपी सरकार के इस बार के वार्षिक बजट में नोएडा में आवासीय भूखंडों, औद्योगिक और संस्थागत दरों में वृद्धि, फ्लैट खरीदारों और बिल्डरों के मुद्दों, प्राधिकरण के वार्षिक बजट सहित कई मुद्दे शामिल हैं।  इस बार आवासीय भूखंडों की आवंटन दर चार से पांच प्रतिशत तक बढ़ सकती है।  वहीं, औद्योगिक और संस्थागत भूखंडों (Flats in Noida) की कीमतों में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है।

 80 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली 100 गज जमीन की कीमत

 नोएडा में संपत्ति की कीमतें बहुत तेजी से बढ़ रही हैं।  जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद नोएडा में संपत्ति की कीमतें भारी हो गई हैं।  नोएडा में 100 गज जमीन की वर्तमान कीमत लगभग 83 लाख 50 हजार रुपये है।  प्रोपर्टी का मूल्य आगे बढ़ सकता है। 

News Hub