The Chopal

Dekhe Property Rate : दिल्ली एनसीआर में 49 प्रतिशत तक बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, जानिए एरिया के हिसाब से कीमत

Property Rate :दिल्ली सहित पूरे देश में संपत्ति और घरों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, पूरे देश में सबसे तेज दिल्ली-एनसीआर संपत्ति देखने को मिल रही है। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में घरों और संपत्ति के मूल्यों में पिछले एक वर्ष में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेट बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?

   Follow Us On   follow Us on
दिल्ली एनसीआर में 49 प्रतिशत तक बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, जानिए एरिया के हिसाब से कीमत 

The Chopal, Property Rate : देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में संपत्ति और घरों के दामों में सबसे तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली में घरों के दाम देश के अन्य प्रमुख शहरों के मुकाबले अधिक हैं। हाल ही में दिल्ली में आलीशान घरों (Luxary House in Delhi) की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे प्रोपर्टी की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिला है। 

दिल्ली में घरों की कीमतें भारत के आठ प्रमुख शहरों से अधिक हैं

फर्म प्रोपटाइगर की रेजिडेंशियल अनुअल राउंड-अप 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली (Delhi me Ghar ke Rate) और उसके आसपास के इलाकों में देश के आठ सबसे बड़े शहरों के मुकाबले संपत्ति की कीमतें अधिक हैं। इन आठ शहरों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे) और पुणे शामिल हैं। नई दिल्ली में संपत्ति के मूल्यों में अभी और अधिक वृद्धि हो सकती है। 

नए राजमार्गों और सड़कों की स्थापना से बढ़े खर्च

दिल्ली को देश के अन्य बड़े शहरों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार कई नए हाईवे बना रही है। नए हाईवे बनने से दिल्ली और उससे सटे क्षेत्रों में घरों और संपत्ति की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। दिल्ली (property rate increase in Delhi-NCR) के भीतर और बाहर जाम को कम करने के लिए सरकार ने कई नई सड़कों और पुरानी सड़कों का नवीनीकरण किया है। इससे घरों और संपत्ति के मूल्य भी बढ़ रहे हैं। 

ब्रिकी रेट बढ़ने से 30% कम हुई

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में घरों की ब्रिकी में 30% की कमी हुई है, क्योंकि प्रोपर्टी और घरों के दाम में बढोतरी हुई है। मध्यमवर्गीय लोगों को नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में घर खरीदना मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि 2022 से ही नई दिल्ली में मकानों की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2022 में 3.10 लाख से अधिक मकान बिके थे, लेकिन 2023 में केवल 2.83 लाख मकान बिके हैं (दिल्ली में संपत्ति की बिक्री)। 2024 में घरों की बिक्री भी 1.99 लाख रह गई।

8000 रुपये प्रति वर्ग फुट की कीमत

घरों के दामों में लगातार वृद्धि होने से नई दिल्ली में घरों की कीमतें आसमान को छू रही हैं। 49 प्रतिशत की वृद्धि के कारण नई दिल्ली में घरों की कीमत 8 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट से अधिक हो गई है। हाल ही में नई दिल्ली में एक वर्ग फुट घर की कीमत 8,105 रुपये हो गई है। देश के अन्य शहरों से इसकी कीमत सबसे अधिक है। 

चेन्नई में कीमतें 16 प्रतिशत बढ़ी

चेन्नई में संपत्ति की कीमतें 16 प्रतिशत बढ़कर 7,173 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो पिछली तिमाही में 6,200 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हैदराबाद में औसत आवास कीमतें 3% बढ़कर 7,053 रुपये प्रति वर्गफुट हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 6,842 रुपये प्रति वर्गफुट थीं। कोलकाता में भी औसत दरें 10% बढ़कर 5,633 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो पहले 5,100 रुपये थीं।