Delhi में बढ़ गए सर्किल रेट, 5 करोड़ की हो गई 53 लाख वाली जमीन, इन इलाकों में महंगी हुई प्रोपर्टी

दिल्ली में खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली में खेती वाली जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कौन से इलाके में है सबसे ज्यादा सर्किल रेट -
   Follow Us On   follow Us on
Circle rates increased in Delhi, land worth Rs 5 crore becomes Rs 53 lakh

Property : दिल्ली में खेती के लिए जमीन का सर्किल रेट बढ़ा दिया गया है। अब एक एकड़ खेती की जमीन की कीमत 2.25 करोड़ से 5 करोड़ तक पहुंच गई है। इससे पहले यह 53 लाख रुपए प्रति एकड़ हुआ करता था। ऐसा पहली बार हुआ है जब हर जिले में बाजार के रेट के हिसाब से अलग-अलग सर्किल रेट तय किया गया है। इस दौरान सभी इलाकों के सर्किल रेट भी सामने आए हैं। साउथ दिल्ली और नई दिल्ली में खेती की जमीन का सर्किल रेट सबसे ज्यादा ज्यादा, वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्व के साथ शाहदरा का इलाके के सर्किल रेट सबसे कम रखा गया है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा सर्किल रेट

दिल्ली के लिए नया सर्किल रेट जारी होने के बाद साउथ दिल्ली और नई दिल्ली के इलाके में सबसे ज्यादा महंगी जमीन हो गई है। यहां खेती के लिए जमीन का सर्किल रेट एक एकड़ का 5 करोड़ रुपए तय किया गया है। नया सर्किल रेट जारी होने के बाद इन इलाकों में खेती के लिए जमीन अब नए और बढ़े हुए दाम पर मिलेंगी।

यहां का सर्किल रेट सबसे कम

दिल्ली में खेती की जमीन का सर्किल रेट जारी हुआ है। इसमें कुछ इलाके ऐसे हैं जहां का सर्किल रेट सबसे कम है। इन इलाकों में पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली और शाहदरा में खेती की जमीन का सर्किल रेट सबसे कम है। यहां की खेती की जमीन का सर्किल रेट 2.25 करोड़ रुपए है।

अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रेट

साउथ दिल्ली, नई दिल्ली के अलावा पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के साथ शाहदरा का सर्किल रेट सामने आया है। इसके अलावा उत्तरी दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में भी नए सर्किल रेट जारी हुए हैं। यहां खेती की जमीन के लिए एक एकड़ जमीन की कीमत 3 करोड़ रुपए है। इसके अलावा सेंट्रल और साउथ-ईस्ट दिल्ली में सर्किल रेट 2.5 करोड़ रुपए तक है। नया सर्किल रेट जारी होने के बाद दिल्ली में खेती की जमीन के दाम बढ़ गए हैं। पहले खेती के लिए एक एकड़ जमीन की कीमत 53 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 2.5-5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

Also Read: UP के इस शहर में लगेंगे 20 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, पहले चरण का निर्माण 6 से