The Chopal

Pulses Rates Today : दाल के भाव में आया भारी उछाल, चेक करें ताजा रेट

Pulses Rates Today : आम आदमी पर फिर महंगाई की मार। टमाटर और प्याज की बढ़ती कीमतों के बाद अब दाल के दाम भी आसमान छु रहे है। जिसके चलते लोगों ने दाल को अभी से स्टॉक करना शुरू किया है। 

   Follow Us On   follow Us on
There is a huge jump in the price of pulses, check the latest rates

The Chopal News, Digital Desk-  खाद्य पदार्थों में जबरदस्त महंगाई देखने को मिल रही है। अरहर, दाल से लेकर छोला, राजमा सब कुछ महंगा है। जिससे आम जनता के घर का बजट भी बिगड़ गया है। चावल भी 40 के ऊपर पहुंच चुका है। शक्कर 43 रुपए किलो तक बिक रहा है। सब्जियों के भाव पहले से ही आसमान पर है। अब लोग दाल और सब्जियों के बीच समझौता कर रहे हैं। विकल्प के रूप में मटर का प्रयोग कर रहे हैं। जो अभी भी पुराने रेट पर बना हुआ है। इस मन में बातचीत करने पर दुकानदार ने कहा कि पिछले दो महीना से दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि हुई है।

फुटकर बाजार में अरहर की दाल 170 रुपए किलो बिक रही है। जो 2 महीना पहले 120 रुपए किलो में थी। इसी प्रकार छोला ₹180 प्रति किलो बिक रहा है। 2 महीना पहले 120 रुपए में बिक रहा था। राजमा के दामों में भी काफी वृद्धि हुई है। 120 रुपए किलो बिकने वाला राजमा 160 रुपए पहुंच गया है। ₹50 बिकने वाला गुड़ 60 रुपए, ₹40 प्रति किलो बिकने वाला शक्कर ₹45 में बिक रहा है।

ये भी पढ़ें - बच्चे के साथ फॉलो करें ये 5 टिप्स, बन जायेगा अटूट रिश्ता

मटर के दामों में कोई अंतर नहीं-

इसी प्रकार 120 रुपए बिकने वाला मूंगफली का दाना 150 रुपए किलो बिक रहा है। गरीबों का चना ₹70 किलो बिक रहा है। जबकि चना की दाल ₹80 किलो है। मलका दाल ₹90 किलो है। गेहूं के दामों में कोई विशेष अंतर नहीं आया है। इस समय 23 रुपए किलो गेहूं बिक रहा है। मटर के दामों में कोई अंतर नहीं आया। जो इस समय ₹65 प्रति किलो है। ‌

ये भी पढ़ें - UP Bijli Vibhag: यूपी बिजली विभाग में इस तरह मिलेगा 10 अंको का खाता नंबर, यह है तरीका