Railway: दशहरा, दिवाली, छठ पर चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें, दरभंगा, अहमदाबाद रेल यात्री हो जाएं खुश
Railway Enquiry : देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। देशभर से त्योहारों के मौकों पर लोग अपने घरों पर जाते हैं। दिवाली, दशहरा और छठ पूजा पर यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।

Prayagraj News : देश में अक्टूबर महीना त्योहारों से भरा हुआ है। त्योहारों के मौके पर ट्रेनों मे में भीड़भाड़ काफी ज्यादा हो जाती है। रेलवे की तरफ से दीपावली दशहरा छठ पूजा की मौके पर अहमदाबाद दरभंगा और सूरत की उधना के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है। दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान अहमदाबाद, दरभंगा और सूरत के उधना के लिए तीन अलग-अलग ट्रेनें चलेंगी।
इन्हें प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी से संचालित किया जाएगा। नई दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रत्येक बुधवार, रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन संख्या 02262 चलेगी। स्पेशल ट्रेन रात 12:20 बजे नई दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 10:30 से 10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 9:15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी।
दरभंगा से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 02261):
संचालन: प्रत्येक बुधवार और रविवार
तिथियां: 13 अक्तूबर से 27 नवंबर
प्रस्थान: रात 11:20 बजे (दरभंगा से)
प्रयागराज आगमन: अगले दिन सुबह 9:10-9:20 बजे
नई दिल्ली आगमन: रात 8:15 बजे
अहमदाबाद से बरौनी (ट्रेन संख्या 09413):
संचालन: प्रत्येक मंगलवार
तिथियां: 8 अक्तूबर से 12 नवंबर
प्रस्थान: शाम 4:35 बजे (अहमदाबाद से)
प्रयागराज छिवकी आगमन: अगले दिन शाम 4:10-4:15 बजे
बरौनी आगमन: बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे
बरौनी से अहमदाबाद (ट्रेन संख्या 09414):
संचालन: प्रत्येक बृहस्पतिवार
तिथियां: 10 अक्तूबर से 14 नवंबर
प्रस्थान: सुबह 6 बजे (बरौनी से)
प्रयागराज छिवकी आगमन: शाम 5:30-5:35 बजे
अहमदाबाद आगमन: शुक्रवार रात 11:15 बजे
सूरत (उधना) से बरौनी (ट्रेन संख्या 09067):
संचालन: प्रत्येक बृहस्पतिवार
तिथियां: 10 अक्तूबर से 25 नवंबर
प्रस्थान: सुबह 5:30 बजे (उधना से)