Railway News : राजस्थान के इस शहर से चंडीगढ़ तक वंदे भारत ट्रेन शुरू, ये होगा रूट और टाइमिंग

The Chopal, indian Railway : चंडीगढ़-अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (गाड़ी संख्या 20977-78) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश महासचिव अमित जिंदल, सचिव शशि शंकर तिवारी तथा अंबाला मंडल की सीनियर डीसीएम रितिका विशिष्ट मौजूद रही। फ्लैग ऑफ के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंबाला तक का सफर तय किया। यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों के समय में बदलाव
चंडीगढ़-जयपुर वंदे भारत ट्रेन के कारण चंडीगढ़ पर दूसरे स्टेशनों से आने व जाने वाली चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। हजूर साहिब नांदेड-अंब अन्दौरा सुपरफास्ट ट्रेन (गाड़ी संख्या 22977) चंडीगढ़ से अब दोपहर 2:20 बजे साहिबजादा अजीत सिंह मोहाली के लिए रवाना होगी। पहले यह ट्रेन 2:10 पर रवाना होती थी।
अंबाला-दौलतपुर स्पेशल ट्रेन अंबाला (गाड़ी संख्या 06997) जो पहले दोपहर 1:50 बजे चलती थी इसको अब दोपहर 1:40 बजे चंडीगढ़ से रवाना किया जाएगा।लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन (गाड़ी संख्या 15011) जो अंबाला से चंडीगढ़ के लिए दोपहर 2:10 बजे पर चलती थी अब यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे चलेगी। अंबाला-कुरूक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 04590) जो पहले अंबाला से दोपहर 3:40 बजे चलती थी यह ट्रेन अब शाम 4:33 बजे चलेगी।
पूरे रीजन को होगा फायदा
अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि चंडीगढ़-अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे पर्यटन, व्यापार, सांस्कृतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल आदि सभी क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। इस ट्रेन के रूट पर चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर और अजमेर जैसे महत्वपूर्ण शहर हैं। इसलिए इस ट्रेन के चलने से पूरे रीजन को फायदा होगा।
यह है ट्रेन का शेड्यूल
अजमेर-दिल्ली के बीच चलने वाली (गाड़ी संख्या 20977-78) वंदे भारत ट्रेन अब 14 मार्च को रवाना होगी। गाड़ी संख्या 20978 चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर सवा तीन बजे रवाना होगी, जयपुर में रात 10:10 बजे और अजमेर रात 11:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में अजमेर-चंडीगढ़(गाड़ी संख्या 20977) सुबह 6:20 बजे चलेगी और चंडीगढ़ दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत अंबाला, दिल्ली, गुरुग्राम,अलवर,जयपुर होती हुई अजमेर पहुंचेगी।
ये पढ़ें - UP के इस शहर में रिंग रोड पर बनेगा सर्विस लेन, 116 करोड़ रुपये हुए मंजूर