Railway TTE Exam Preparation: अगर आप भी बनना चाहते है रेलवे में TTE, जानिए कैसे करें तैयारी और क्या चाहिए योग्यता
How To Join TTE In Railway: 12वीं पास अंकों के साथ 50% अंकों की आवश्यकता होती है। साथ ही, टीटी बनने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए।
How To Join TTE In Railway : भारत में सबसे अधिक नौकरियां रेलवे के द्वारा प्रदान की जाती है। रेलवे में TTE बनने के इच्छुक व्यक्ति को इस लेख में उनकी तैयारी कैसे करें, शिक्षा, वेतन और करियर के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी। TTE की पूरी फॉर्म होती है "ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर," जिसका हिंदी में अर्थ होता है "यात्रा टिकट परीक्षक।" भारतीय रेलवे के ट्रैफिक सेवा के अंतर्गत आने वाली यह पद है और इसके तहत TTE सभी सेवाओं का प्रबंधन करते हैं।
TTE बनने के लिए आवश्यक योग्यता
TTE बनने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 12वीं पास अंकों के साथ 50% अंकों की आवश्यकता होती है। साथ ही, टीटी बनने के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा, आवेदक किसी भी राज्य से रेलवे के TTE पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अमरूद के बगीचे से किसान ने बदल डाली अपनी किस्मत, उनकी कमाई जानकर चौंक जाएंगे
रेलवे में TTE की परीक्षा
टीटी की परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य तर्क से संबंधित प्रश्न होते हैं, साथ ही कुछ प्रश्न रेलवे से भी संबंधित हो सकते हैं। भारतीय रेलवे के सभी 17 जोन द्वारा रेलवे में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। इसकी जानकारी उम्मीदवारों को नियमित अंतरालों पर प्राप्त करनी चाहिए। TTE पद के लिए चयन हेतु 150 अंकों की इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को किसी विशेष ट्रेन और स्टेशन पर प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके बाद उनका कार्यकाल आरंभ होता है।
TTE बनने के लिए अन्य जानकारी प्राप्त करें
उम्र की सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ये नियम थोड़े से बदले जाते हैं, उनके लिए उम्र सीमा थोड़ी अधिक रखी गई है। इस नौकरी के लिए आपकी आँखों की दृष्टि भी ठीक होनी चाहिए। अगर आपकी आँखों की दृष्टि कम होगी तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी।
अध्ययन कैसे करें
TTE की लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम की बात करें तो सबसे पहले वर्तमान घटनाओं (जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न), तर्कशक्ति और 10वीं स्तर की गणित के प्रश्नों का अभ्यास लगातार करना चाहिए। इन विषयों की किताबें खरीदकर अभ्यर्थी को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक मेहनत करनी चाहिए।
किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उस परीक्षा के पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि आप उस परीक्षा की तैयारी कर रहे हों जिसमें आप उपस्थित होने जा रहे हैं, और उस परीक्षा में पूर्ववर्ष के सभी प्रश्न पत्रों को हल करके आप अगली परीक्षा की तैयारी कर सकें। इससे आपकी परीक्षा में सफलता के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं।
Tenant's Rights : मकान मालिक कब और कितना बढ़ा सकता है किराया, पढ़िए कानून

