The Chopal

राजस्थान में किसानों के चेहरों पर आएगी मुस्कान, 74 लाख से ज्यादा खातों में पैसा भरेगी सरकार

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री शुक्रवार को अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में एक बड़ी पहल करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री 74 लाख से अधिक किसानों और पशुपालकों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करेंगे। 12 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है, और आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है.  यह कदम राज्य में कृषि और पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में किसानों के चेहरों पर आएगी मुस्कान, 74 लाख से ज्यादा खातों में पैसा भरेगी सरकार

Rajasthan Animal Husbandry : भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ पर पूरे राजस्थान में 4 दिन लगातार कार्यक्रम होंगे. राजस्थान के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन खास होने वाला है. 12 दिसंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है, और आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है.  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अजमेर में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में 74 लाख से ज्यादा किसानों और पशुपालकों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये देंगे। राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अजमेर में आयोजित राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाग लेंगे। इस अवसर पर वह राज्य के किसानों को विभिन्न राहत पैकेज देंगे।

70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 700 करोड़ से अधिक की राशि देंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में राज्य के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 700 करोड़ से अधिक की राशि देंगे। साथ ही, 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 28 करोड़ से अधिक की राशि मिलेगी, जबकि 17 हजार से अधिक किसानों को कृषि पौंड, पाइपलाइन, तारबंदी, डिग्गी, कृषि यंत्र और जैविक खाद के लिए 74 करोड़ से अधिक की राशि मिलेगी। CM डीबीटी के माध्यम से किसानों को सोलर पंप के लिए 80 करोड़ रुपये देंगे। राजस्थान में 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रुपये प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आर्थिक मदद डीबीटी के जरिए से हस्तांतरित की जाएगी।

200 नए बल्क मिल्क कूलर्स भी शुरू होंगे

इसके अलावा, कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार 500 छात्रों को 22 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का डीबीटी भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन और 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन देने का शुभारंभ इस अवसर पर भजनलाल शर्मा करेंगे। एक हजार नए दूध संकलन केंद्रों और 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स भी शुरू होंगे। इसके अलावा, 20 हजार गोपालकों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना से मिलेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 हजार किसानों को पीएम कुसुम-बी सोलर पंप के लिए 300 करोड़ रुपये का अनुदान दिया और ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण की प्रथम किस्त के 10 करोड़ रुपये की मंजूरियां प्रदान की जाएंगी।