The Chopal

राजस्थान में शादी के कई साल बाद एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, देखें वीडियो

राजस्थान में एक विवाहिता ने टोंक जिले के एक निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था, इसलिए वह एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी।
   Follow Us On   follow Us on
Gave birth to 4 children together after many years of marriage in Rajasthan, see photos

The Chopal - राजस्थान में एक विवाहिता ने टोंक जिले के एक निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला की शादी चार साल पहले हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था, इसलिए वह एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी। महिला और उसके चारों बच्चे फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं, ऐसा बताया जाता है। महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि टोंक के वजीरपुरा की रहने वाली किरण कंवर की शादी चार साल होने के बाद भी कोई संतान नहीं थी। किरण कुछ महीने पहले आयुष्मान हॉस्पिटल में अपना उपचार करने आई थी। इलाज के बाद वह गर्भवती हो गई, और सोनोग्राफी के दौरान चार बच्चे गर्भ में थे। महिला इसके बाद से निरंतर चिकित्सकों की निगरानी में अपना इलाज कराती रही है।

ये भी पढ़ें - Expressway Update : ये एक्सप्रेस वे बढ़ा देगा बिज़नेस, 4 राज्य और 15 जिलों से गुजरेगा 

2 लड़कों और 2 लड़कियों का जन्म हुआ

शनिवार रात को परिवार ने उसे आयुष्मान हॉस्पिटल लेकर आया, जहां महिला चिकित्सक शालिनी अग्रवाल ने उसे प्रसव कराया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला ने चार बच्चे पैदा किए हैं: दो लड़के और दो लड़कियां। तीन नवजात बच्चों का उपचार फिलहाल जनाना अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक बच्चे और उसकी मां का उपचार आयुष्मान हॉस्पिटल में चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से नहीं चलेगें UP में डीजल वाले उपकरण

गांव के लोग अस्पताल में हालचाल जानने आते हैं

शादी के चार साल बाद चार बच्चों को जन्म देने वाली मां किरण कंवर भी चार गुना खुश है। किरण कंवर के गांव वजीरपुरा और उसका परिवार भी खुश है। गांव के लोग मां और बच्चों की हालत जानने के लिए अस्पताल आते हैं। बच्चों के पिता किसान मोहन सिंह भी बहुत खुश दिखते हैं। डॉ. शालिनी अग्रवाल ने एक साथ चार बच्चों की डिलीवरी और उनके स्वस्थ होने का मामला बताया है।