Ration Card: फर्जी तरीके से गेहूं-चावल और अन्य राशन लेने वालों की खैर नहीं, सरकार ने इन राज्यों में शुरू की कार्रवाई
Ration Card News :देश के कई राज्यों में लोग केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई फ्री राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। अब उन लोगों को तगड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि सरकार सर्वे शुरू करने जा रही है। इसके तहत अगर ये कमी पाई गई तो उपभोक्ता का राशन कार्ड काट दिया जाएगा। आपको बता दें दिवाली से पहले फर्जी राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन से वंचित कर दिया जाएगा।

New Ration Card : देश के सभी राज्यों में करोड़ों उपभोक्ता सरकार द्वारा चलाई गई मुफ्त राशन वितरण परियोजना का लाभ उठा रहे हैं। अब उन उपभोक्ताओं पर गाज गिरने वाली है। इसके तहत देश के कई राज्यों में फर्जी राशन कार्ड रद्द करने की शुरुआत कर दी गई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के आदेश पर प्रदेशों के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दिए।
देश के राज्य बंगाल के बाद अब दिल्ली में फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। यहां पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने करीबन 40 हजार फर्जी राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। वही दिवाली से पहले फर्जी राशन कार्ड उपभोक्ताओं के कार्ड काट दिए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसकी शुरुआत कर दी है।
देश में जुलाई 2021 में राशन वितरण करने वाली दुकानों पर ई-पास परियोजना लागू की गई थी। इस योजना की शुरुआत होने के बाद फर्जी राशन लेने वालों की पहचान हो जाती है। राजधानी दिल्ली में वह राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, जिन्होंने पिछले 3 साल में राशन लिया ही नहीं।
फर्जी उपभोक्ता होंगे लिस्ट से बाहर
केंद्र सरकार के उपभोक्ता और खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने बीते दिनो पहले राज्यों को फर्जी राशन कार्ड धारकों के लिए 27 से पेश आने के निर्देश दिए थे। इसके तहत दिल्ली में 40 हजार राशन कार्ड रद्द किए गए। रद्द किए गए राशन कार्ड की जगह अब नए आवेदकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत कर दी गई है। मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है की फर्जी राशन कार्ड उपभोक्ताओं को तुरंत अयोग्य घोषित कर रद्द करना है। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 से चलाया जा रहा है। इसके तहत गैर मौजूद व्यक्ति, मृत व्यक्ति के नाम पर राशन लेने वाले राशन कार्डों को रद्द किया जा रहा है।
दिल्ली में 40 हजार राशन कार्ड निरस्त
राजधानी दिल्ली में 20 लाख के आस-पास राशन कार्ड बने है। इन राशन कार्ड पर केंद्र सरकार करीबन 75 लाख लोगों को राशन वितरण करती है। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं, वह अपना राशन जरूर ले रहे हैं। उनके अनुसार वैसे लोगों के राशन कार्ड रद्द किए गए हैं जो पिछले 3 साल से गायब थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक बार फिर राशन कार्ड का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे।