The Chopal

MP में 4 लेन चौड़ी की जाएगी ये 3 जिलों को जोड़ने वाली सड़क, मिल गई मंजूरी

Bhopal Vidisha Road : मध्य प्रदेश में इन तीन जिलों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्य मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। सरकार द्वारा इस फोर लाइन को अनुमति मिल गई है। प्रदेश के तीन जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 44.80 किलोमीटर है, जिसे चौड़ीकरण कर फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
MP में 4 लेन चौड़ी की जाएगी ये 3 जिलों को जोड़ने वाली सड़क, मिल गई मंजूरी

Bhopal Vidisha Distance : मध्य प्रदेश में यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा कई अहम प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत प्रदेश में सड़कों का चौड़ीकरण, नई सड़कों का निर्माण जैसे कई कार्य किया जा रहे हैं। इन्हीं में शामिल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को दो अन्य जिलों के साथ जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। सरकार द्वारा भोपाल से विदिशा रोड को चौड़ा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार द्वारा अनुमति मिल गई है।

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में 44वीं राज्यस्तरीय साधिकार समिति की बैठक में इसे 4 लेन करने की मंजूरी दी गई। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह स्वीकृति दी गई है। मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने इस प्रोजेक्ट में एक्सप्रेस-वे जैसा बाईपास, सर्विस रोड, पीएम गतिशील पोर्टल में पर्यटन को जोड़ने और कर्क रेखा के पास पर्यटन की व्यवस्था करने को कहा।

भोपाल-विदिशा रोड (SH-18) को 2-लेन से 4-लेन किया जाएगा। एमपीआरडीसी ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इसका निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड (HAM) पर होगा। राज्यस्तरीय साधिकार समिति की बैठक में इस पर सहमति दी गयी। अब 4 लेन के लिए मंत्रि-परिषद का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा।

भोपाल से विदिशा की वर्तमान सड़क 2-लेन है। इस राज्य राजमार्ग की लंबाई 35.11 किमी है। राजमार्ग SH-18 भोपाल के भानपुर के अयोध्या बाईपास से प्रारंभ होता है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर NH-146 पर समाप्त होता है। यह सड़क भोपाल और रायसेन जिलों से होकर विदिशा को जोड़ती है।

भोपाल के उपनगरीय इलाकों भानपुर, चोपड़ाकला, सूखी सेवनियां, डोब, बालमपुर से होते हुए यह रोड दीवानगंज और सलामतपुर जैसे शहरों को भी जोड़ती है। नई 4 लेन परियोजना की कुल लंबाई 44.80 किमी रहेगी जिससे तीनों जिलों में आनेजानेवालों की खासी सुविधा हो जाएगी।

News Hub