UP के इस जिले में 800 करोड़ रूपए की लागत से सड़कों का होगा सुधार, फेज 2 हुआ पास
UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में कम ग्रेड योजना के अंतर्गत 800 करोड रुपए की लागत से सड़कों का सुधार किया जाएगा, इसके लिए बजट में दूसरा चरण पास कर दिया गया है। पहले चरण की सड़कों का काम चल रहा है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ की सड़कों का सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत 800 करोड रुपए का प्रावधान होने के बाद नगर निगम तीसरे फेज की योजना भी लॉन्च करेगा। इसमें करीब 200 करोड़ रुपये से राजधानी की सड़कों को संवारा जाएगा। नगर निगम दो फेज की योजना पास कर चुका है। पहले फेज पर काम भी हो रहा है। पहले और दूसरे फेज में शामिल कुल 11 सड़कें करीब 300 करोड़ रुपये से संवारी जाएंगी।
सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में नगर निगम 186 करोड़ रुपये से सात सड़कों को बना रहा है। पहले फेज में बनाई जाने वाली सड़कों का काम शुरू करने के लिए नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा व महापौर सुषमा खर्कवाल ने भूमिपूजन किया था। यहां योजना के दूसरे फेज की भी घोषणा की गई थी।
इसमें चार सड़कें शामिल हैं। इन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार का बजट आने के बाद नगर निगम तीसरे फेज को भी लॉन्च करेगा। इसमें पांच सड़कें शामिल होंगी। इन पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही सड़कों को चिह्नित किया जाएगा।
बनाई जा रहीं हैं चौड़ी सड़कें
सीएम ग्रिड योजना में नगर निगम पहली बार सात मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को बना रहा है। पहले नगर निगम कम चौड़ी बनाता था। इनमें गली, मोहल्लों और कॉलोनियों की सड़कें शामिल होती थीं। योजना के तहत 12 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों को भी बनाया जा रहा है। इनका फुटपाथ सही किया जाएगा। नालियां व डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। हरियाली भी की जाएगी। फुटपाथ पर बैठने के लिए बेंच भी लगेंगी। बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। पानी, सीवर और गैप की पाइपलाइन को सड़क व फुटपाथ से हटाकर डक्ट में शिफ्ट किया जाएगा।
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि अभी सीएम ग्रिड योजना में दो फेज पास हुए हैं। पहले फेज का काम चल रहा है। योजना में और बजट मिलने की उम्मीद है। अब तीसरा फेज भी लॉन्च किया जाएगा।