The Chopal

UP के इस शहर में 7 नए रूटों पर चलेगी रोडवेज की बसें, 80 से अधिक गांवों की लगी लॉटरी

UP Roadways : उत्तर प्रदेश के 5 लाख लोग इन बसों को चलाने से बहुत ज्यादा खुश भी हैं। अब इन लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने की कोई जरूरत भी नहीं होगी। इन बसों के संचालन के बाद लोगों को सफर करने वालों को  बड़ी सहूलियत भी होगी। ग्रमीणों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने का मौका मिलेगा.

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस शहर में 7 नए रूटों पर चलेगी रोडवेज की बसें, 80 से अधिक गांवों की लगी लॉटरी

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी बुलंदशजर में रोडवेज बस सात नए रूटों पर चलेगी। इससे आठ सौ से अधिक गांवों की सड़कों से अब रोडवेज बस निकलेंगे। इससे ग्रामीण लोग उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर सकेंगे। सरकार ने इसके लिए खुर्जा से तीन, बुलंदशहर से दो और सिकंदराबाद से एक नया रास्ता बनाया है। वहीं बुलंदशहर से मेरठ के लिए बसों का एक नया रूट भी होगा।

बुलंदशहर में यात्रियों को डग्गामार वाहनों पर निर्भर करना पड़ा। पिछले दिनों हुए सर्वेक्षण के बाद परिवहन निगम ने रूटों को रेखांकित किया और उनकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अब इसके बारे में सूचना और आदेश जारी किया है। नए मार्गों पर बसों को चलाने की अनुमति दी गई है।

ये पढ़ें - Biggest landlord : देश के किसके पास है सबसे अधिक जमीन, कौन है 38,37,793 एकड़ का मालिक

लोगों को सीधे लाभ मिलेगा

परिवहन विभाग ने सात नए रूटों पर बस चलाने से आठ सौ से अधिक गांवों के लगभग पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। जो पहले इन मार्गों पर बसे लोगों को चलाना नहीं था। इसलिए परिवहन विभाग की सुविधाओं से वंचित रहे।लेकिन परिवहन विभाग ने पिछले दिनों किए गए सर्वे के बाद इन जगहों पर भी बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों को चलाने से पांच लाख लोग खुश हैं। डग्गामार वाहनों की वजह से पहले दिनों हादसे होते रहते थे, लेकिन अब इन लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने की जरूरत नहीं होगी।

नए बस रूट्स का विवरण:

पहली बस (सुबह 7:00):

रूट: बुलंदशहर से चोला-ककोड़ होते हुए रबूपुरा नोएडा नेशनल हाईवे तक
समय: सुबह 7:00 बजे

दूसरी बस (सुबह 7:30):

रूट: बुलंदशहर से स्याना खानपुर होते हुए जहांगीराबाद तक
समय: सुबह 7:30 बजे

तीसरी बस (सुबह 7:00):

रूट: सिकंदराबाद से गंगानगर टी पॉइंट होते हुए बक्सर तक
समय: सुबह 7:00 बजे

चौथी बस (सुबह 7:00):

रूट: खुर्जा से पहासू होते हुए अहमदगढ़ तक
समय: सुबह 7:00 बजे

पांचवीं बस (सुबह 8:00):

रूट: खुर्जा से जंक्शन होते हुए चंडौस और फिर कौशांबी तक
समय: सुबह 8:00 बजे

छठवीं बस (सुबह 10:00)

रूट: खुर्जा से मुनि, जरारा होते हुए कौशांबी तक
समय: सुबह 10:00 बजे

सातवीं बस (सुबह 11:00):

रूट: मेरठ से दिसोरी, अजराड़ा-अटौला और हापुर से बुलंदशहर तक

समय: सुबह 11:00 बजे

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री क्या कहते हैं?

यात्री इन सात नए रूटों पर बसों के चलने से बहुत खुश हैं, लेकिन यात्रियों का कहना है कि अधिक जगहों पर रोडवेज बस नहीं है। वहां विभाग को भी देखना चाहिए।रोडवेज बसों में सफर करने से लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं डग्गामार वाहनों में कोई सुरक्षा नहीं है।

ये पढ़ें - NCR का में नया शहर बसाने की योजना, 20000 हेक्टेयर बड़े इलाके पर बनेगा, विदेश जैसी आएगी फील