The Chopal

देश के इस इलाके में अजीब रिवाज होली से पहले लड़का ले जाता है लड़की को भगाकर, बाद में लोग करते है धमाल

   Follow Us On   follow Us on
होली से पहले लड़का ले जाता है लड़की को भगाकर, बाद में लोग करते है धमाल

THE CHOPAL (Holi Unique) - भारत में रंगों के त्यौहार में होली में जितने रंग होते हैं उतने ही अलग-अलग रंग इस भारत देश में होली को मनाते हैं। तभी तो भारत में हर राज्य, हर इलाकों और हर संभाग में होली को अलग अलग प्रकार से मनाने की परंपरा भी है। कई जगहों पर इसे मनाए जाने की परंपरा भी काफी विचत्र और दिलचस्प भी है। बता दे की जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दे की जहां होली के जश्न के बीच लड़की को भगा ले जाने की परंपरा भी है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के घरवालों को भी इससे कोई ऐतराज भी नहीं होता है। बता दे की यह परंपरा भारत देश के मध्य भाग में रहने वाली भील जनजाति ही अनोखी परंपरा निभाती है। 

ALSO READ - Indian Railway - भारत देश के 7 रेलवे स्टेशन, जिनका नाम पढ़ने पर भी आती है शर्म
 
अनोखी परंपरा -

दरअसल भारत देश के मध्य भाग में रहने वाली भील जनजाति में होली के मौके पर सालों से चली आया रही यह अनोखी परंपरा निभाई भी जाती है। बता दे की इस रोचक परंपरा के माध्यम से होली के मौके पर गांव में एक मेला भी लगता है। इसे हाट बाजार भी कहते हैं, इस मेले में भील आदिवासी होली पर शॉपिंग भी करते हैं। बता दे की इसके साथ ही भील जनजाति के लड़के लड़कियां अपने लिए नया रिश्ता भी खोजते हैं। 

ALSO READ - राजस्थान के भरतपुर जिलें में बिना पानी के गेहूं की खेती, वजह करेगी आपको हैरान

भील जनजाति -

यह अनोखी परंपरा में गांव के सभी लोग इकट्ठा होकर करते हैं। बता दे की इस दौरान भील समाज के लड़के अपने हाथों से मांदल नामक एक 'वाद्य यंत्र' बजाते भी हैं। बता दे कि साथ ही लड़कियों को लुभाने के लिए ट्रेडिशनल नृत्य भी करते हैं। नृत्य करते-करते भील युवक वहां बैठी लड़कियों के गाल पर गुलाल भी लगाते हैं। माना जाता हैं की इसके जवाब में अगर भील समाज की लड़कियां भी गुलाल लगा देती है तो यह माना जाता है कि दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते हैं।

ALSO READ - महाराष्ट्र के इस किसान ने उगाया 750 ग्राम वजनी प्याज, तरीका देख कर हर कोई हैरान  

इतना ही नहीं बल्कि इस परंपरा के मुताबिक एक दूसरे को गुलाल लगाने के बाद लड़का लड़की को सबके सामने भगा भी ले जाता है। बता दे की इसका कोई विरोध भी नहीं करता, ना ही दोनों के घरवाले इस पर विरोध करते हैं, वहीं अगर लड़के के गुलाल लगाने पर अगर लड़की गुलाल नहीं लगाती है तो लड़का किसी दूसरी लड़की की तलाश में भी निकल जाता है और किसी और लड़की को गुलाल लगाता है।