The Chopal

Summer Plants: गर्मियों में ये पांच पौधे रखेंगे रूम को ठंडा, तापमान के साथ घर रहेगा फ्रेश

Indoor Plants: देश में भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढ रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में एक कलर भी ज्यादा देर चलने से बिजली की खपत भी ज्यादा बढ़ती है। ज्यादा एसी कूलर चलाने से आपके जेब पर भी असर पड़ता है। गर्मी कम करने के लिए हम आपको निंजा टेक्निक बताने वाले हैं

   Follow Us On   follow Us on
Summer Plants: गर्मियों में ये पांच पौधे रखेंगे रूम को ठंडा, तापमान के साथ घर रहेगा फ्रेश

The Chopal : देश में भयंकर गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढ रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में एक कलर भी ज्यादा देर चलने से बिजली की खपत भी ज्यादा बढ़ती है। ज्यादा एसी कूलर चलाने से आपके जेब पर भी असर पड़ता है।  पेड़-पौधे गर्मी को कम करने में बहुत प्रभावी हैं। तापमान छह से आठ डिग्री कम होता है जहां अधिक पेड़-पौधे होते हैं। पेड़-पौधे हवा में जलवाष्प के अतिरिक्त 10 डिग्री फॉरेनहाइट तक ठंडा रखते हैं। कई पेड़-पौधे अपने आसपास के तापमान को बड़ी ही आासनी से कम करते हैं। आप इन पौधों को कमरों में रखकर गर्मी से बच सकते हैं। 

एलोवेरा (Aloe vera)

एलोवेरा का पौधा स्किन जलन को कम करता है और तापमान को कम करता है। दरअसल, एलोवेरा हवा से टॉक्सिक पदार्थों को हटाता है और ऑक्सीजन को तेजी से बढ़ाता है। इस तरह, यह प्राकृतिक रूप से कमरे को ठंडा कर सकता है।

बेबी रबर प्लांट (Baby Rubber Plant)

बेबी रबर प्लांट आसानी से ऑक्सीजन को बढ़ाता है और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। जिससे अपने आप हीट लेवल कम होने लगता है। यही नहीं, इन्फ्लेमेशन भी कम होता है।

लेमन ग्रास (Lemon Grass)

लेमन ग्रास, एक सुगंधित पौधा, मच्छरों को दूर रखता है। यह खिड़की के पास या बालकनी में लगाया जाएगा।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

घरों में स्नेक प्लांट लगाया जाता है क्योंकि यह बहुत कॉमन है। यह भी हवा को फ्रेश करता है और ऑक्सीजन को बढ़ाता है। जिससे आसपास का तापमान जल्दी गिर सकता है।

गोल्डन पोथोज (Golden Pothos)

गोल्डन पोथोज भी हवा को ठंडा करने में बहुत अच्छा काम करता है। दरअसल, यह एक मनी प्लांट प्रकार है जो हाव से धूल और कार्बन को तेजी से फिल्टर करता है।