The Chopal

Tea benefits: इन पांच चीजों का सेवन चाय में मिलाकर करें, आपकी सेहत दुरूस्त हो जाएगी

Healthy Tips : चाय अक्सर सुबह की शुरुआत होती है, लेकिन यह आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। खाली पेट चाय पीने से गैस्ट्रिक समस्या, एसिडिटी, डायरिया, और पेट में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं, क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन पेट की lining को उत्तेजित करता है, जो खाली पेट पर सीधे असर डालता है। आज हम पांच चीजों के बारे में बताएंगे जो चाय में मिलाकर आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

   Follow Us On   follow Us on
Tea benefits: इन पांच चीजों का सेवन चाय में मिलाकर करें, आपकी सेहत दुरूस्त हो जाएगी

The Chopal : चाय सचमुच एक ऐसा पेय है जो अधिकांश लोगों की सुबह की शुरुआत का अहम हिस्सा बन जाता है। लेकिन यह बात सही है कि खाली पेट चाय पीना, खासकर दूध वाली चाय, कुछ समस्याओं को जन्म दे सकता है। लेकिन कोशिश करने पर भी चाय नहीं छूटती। इसलिए आपको बस इन पांच चीजों को चाय में मिलाकर पीना है। यह हानि की जगह लाभ करने लगेगा।

झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि चाय में सबसे पहले बदलाव करना चाहिए कि निक्कर चाय पीना चाहिए और दूध नहीं देना चाहिए। यदि आप चाय में इन पांच चीजों को भी डाल दें, तो आप चाय बेहिचक पी सकते हैं।

चाय में स्वाद और सेहत दोनों के लिए इन पांच चीजों को शामिल करना लाभकारी हो सकता है

दालचीनी: दालचीनी को चाय में डालने से सूजन और इन्फ्लेमेशन कम होती है। अगर आप पानी से चाय बनाते हैं तो उसमें दाल चीनी डालिए, आपको दूध का इस्तेमाल नहीं करना है यह शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है और यदि आप दूध का इस्तेमाल नहीं करते तो यह बहुत प्रभावी होती है।

काला नमक और जीरा पाउडर: यह पेट को ठंडा रखने और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। ये दोनों चीजें पेट को शांत रखती हैं और गैस्ट्रिक की समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं।

काली मिर्च: विशेष रूप से ठंड के मौसम में काली मिर्च चाय में डालने से यह आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। इससे सर्दी, खांसी और कैफ जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

सौंफ: सौंफ डालने से मुंह की ताजगी बनी रहती है और दांतों और मुंह से संबंधित बीमारियों से बचाव होता है। यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

इलायची पाउडर: इलायची चाय में डालने से न केवल स्वाद में सुधार होता है, बल्कि यह सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करती है और सांसों से आने वाली बदबू को भी रोकती है।