UP के हमीरपुर से किशोर भतीजे संग फरार हुई नाबालिक हुआ, घर वालों ने भतीजे पर लगाया अपहरण का आरोप
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बीती 15 मार्च को नाबालिक बुआ को लेकर किशोर भतीजा फरार हो गया। ढूंढने पर परिवार जनों को दोनों गुजरात में मिले। लड़के के पिता ने किशोर लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है।
![UP के हमीरपुर से किशोर भतीजे संग फरार हुई नाबालिक हुआ, घर वालों ने भतीजे पर लगाया अपहरण का आरोप](https://thechopal.com/static/c1e/client/93014/uploaded/dca2f0ea5db3b7a8e0bf1a5cd5d4b33f.jpg?width=1200&height=628&resizemode=4)
Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बीती 15 मार्च को नाबालिक बुआ को लेकर किशोर भतीजा फरार हो गया। ढूंढने पर परिवार जनों को दोनों गुजरात में मिले। लड़के के पिता ने किशोर लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि घर वालों ने अगले महीने किशोर भतीजे की शादी तय कर रखी थी। पकड़े जाने पर दोनों ने साथ रहने की बात कही। और इसी शर्त पर वापस आने को राजी हुए कि वह दोनों एक साथ रहेंगे।
मामला एक गांव का है जो मौदहा कोतवाली क्षेत्र में है। 15 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी गांव से गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के किशोर पर अपहरण का आरोप लगाया था। लेकिन चुनावी व्यस्तता के कारण पुलिस ने इसमें बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई। किशोर की शादी अगले महीने होगी। इसके परिणामस्वरूप परिवारीजन और चिंतित थे। बिरादरी में भी उन्हें खुद की थू-थू होने का भय था। उन्होंने इसलिए अपने स्तर से ही दोनों का पता लगाया। जैसे ही पुष्टि हुई कि किशोर-किशोरी दोनों सूरत में थे, किशोर के परिजन अपने वाहन से वहां पहुंच गए और दोनों को सोमवार को मौदहा ले गए।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभी भी एक साथ रहने पर कायम हैं। किशोरी कोर्ट में बयान देगी कि वह अपनी इच्छा से गई है और अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। दोनों नाबालिग हैं, जो मामले को और भी उलझा देता है। पुलिस भी किशोर की शादी तय करने की जांच कर रही है।
ये पढ़ें - UP वालों की हुई मौज, एक्सप्रेस वे और हाइवे किनारे फैलेगा 2600 चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क