UP का सबसे लंबा पुल, एक तरफ से दूसरी तरफ पार करते ही बदल जाता है जिला
UP News : उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश में नंबर वन राज्य बना हुआ है. प्रदेश में आपको बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट देखने को मिल जाएंगे. उत्तर प्रदेश की इस नदी पर सबसे लंबा पुल बना हुआ है जिसे पार करते हुए आप दूसरे जिले की सीमा में पहुंच जाएंगे.

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के मामले में सबसे आगे है। हाईवे, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, रेलवे और नदी पुलों के क्षेत्र में यहां तेजी से बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे किए जा रहे हैं। इनमें से एक खास पहचान है। उत्तर प्रदेश की नदियों पर बने लंबे पुल, जो जिलों को आपस में जोड़ने का अहम माध्यम बन चुके हैं। चहलारी घाट सेतु, जो बहराइच और सीतापुर को जोड़ता है, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल है। 3260 मीटर की लंबाई से यह भारत का 10वां सबसे लंबा नदी पुल है। 2017 में अखिलेश यादव ने इस पुल का उद्घाटन किया था।
चहलारी घाट सेतु, उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुल है, जो न केवल बहराइच और सीतापुर जिलों को जोड़ता है, बल्कि पूरे अवध क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाता है। चहलारी घाट सेतु, जो सरयू नदी पर बहराइच और सीतापुर को जोड़ता है, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा पुल है। इसका व्यास 3260 मीटर है। भारत में यह दसवीं सबसे लंबी नदी पुल है। बहराइच से 30 किमी और सीतापुर से 70 किमी की दूरी पर यह पुल है। इसके बनने के बाद बहराइच में रोजगार की वृद्धि हुई है। पुल बनने के बाद बहराइच के आसपास के लोग भी सीधे व्यापार करने लगे।
पुल बनने में 10 वर्ष लगे
घाघरा में हर साल बाढ़ आती है। इसलिए इस पुल को बनाने में इंजीनियरों ने बहुत मेहनत की। पहले बहराइच और सीतापुर ने एक हिस्सा बनाया, फिर बीच का हिस्सा धीरे-धीरे बनाया गया, लगभग दस साल लगे। जानकारी के अनुसार, इस पुल को बनाने में लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च हुए।
पुल का उद्घाटन किसने किया था?
2006 में बहराइच को सीतापुर से जोड़ने वाला सड़क पुल बनाया गया था. 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और मुख्तार अनीस ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद से निरंतर आवागमन शुरू हुआ है।
लोग नाव या स्टीमर पर सहारा लेते थे
पुल बनाने से पहले बहराइच और सीतापुर जिले के लोगों को बहराइच और सीतापुर जाने के लिए नाव और स्टीमर का सहारा लिया जाता था। तब लोगों को इस पार से उस पार पहुंचने में घंटों लगते थे और बहुत जोखिम भी उठाया जाता था।
पुल के पास वेव सिरीज की शूटिंग हुई है
पुल बनने के बाद यह बहराइच में एक लोकप्रिय स्थान बन गया। आज भी सुबह-शाम सैकड़ों लोग इस पुल को देखने आते हैं। जहां आप सेल्फियां लेकर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं। यहां भी कई वेब सीरीज की पिक्चर की शूटिंग हुई है।