The Chopal

UP के इस जिले की तस्वीर बदलेगी नई रेल लाइन, 53 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण, किसानों पर बरसेगा पैसा

UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार नई रेलवे लाइनों का निर्माण करवाया जा रहा हैं। अब यहां एक और नई रेलवे लाइन बनाने की योजना बनाई जा रही है। योगी सरकार 52 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बनाने की योजना बना रही है। इसके अंतर्गत सात रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। यूपी में बनाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में जानिए खबर से।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस जिले की तस्वीर बदलेगी नई रेल लाइन, 53 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण, किसानों पर बरसेगा पैसा 

Uttar Pradesh News: योगी सरकार लगातार बढ़ रही आबादी को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए कई अहम निर्णय सूबे में ले रही है। यहां कई प्रकार की रेलवे लाइनें बनाई जा रही हैं ताकि जनता का आवागमन आसान हो सके। योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश में एक नई रेलवे लाइन बनाने वाली है। प्रदेश में 52 किलोमीटर की एक और नई रेल लाइन बनाई जाएगी। इस रेलवे लाइन पर सात रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इस रेलवे लाइन के बारे में आइए पूरी जानकारी प्राप्त करें।

क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी

महराजगंज जिले के लिए बड़ी सौगात की शुरुआत हो चुकी है। घुघली-आनंदनगर रेल लाइन परियोजना के तहत यहां सात नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इस परियोजना में कुल 52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी। शुक्रवार को एलसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित गुप्ता और उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की। साथ ही रेल लाइन का रूट सर्वे भी तेज़ी से शुरू कर दिया गया है, जिससे आगामी दिनों में परियोजना को और गति मिलेगी।

32 अंडरपास बनाए जाएंगे

इस परियोजना में घुघली से आनंदनगर के बीच सात स्टेशन बनाए जाएंगे। आनंदनगर, महराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी हाल्ट स्टेशन इसमें शामिल हैं। परियोजना में 32 अंडरपास बनाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट शुरू होने से इन कस्बों में रहने वाले लगभग 10 लाख लोगों को राहत मिलेगी, एक अनुमान है।

 53 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा

घुघली-आनंदनगर रेल लाइन परियोजना को 2023 में केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी और इसे वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 958.27 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना के तहत 53 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इनमें से 29 गांवों में अब तक 86 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। भूमि पूजन के बाद शनिवार से रेलवे स्टेशनों की चौहद्दी को ड्रोन की मदद से मापने का काम शुरू होगा। योजना मैनेजर रोहित गुप्ता के अनुसार, इसके बाद प्लेटफॉर्म, ट्रैक और स्टेशन भवन सहित ढांचागत निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

अधिग्रहित जमीन को खाली करने का भी कार्य शुरू

योजना मैनेजर ने बताया कि परियोजना के लिए रेलवे द्वारा अधिग्रहित जमीन को खाली करने का भी कार्य शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से अधिग्रहित भूमि वाले स्थानों पर नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी कराई जाएगी। इसलिए जिन किसानों को जमीन दी गई है, वे अपनी फसल काट लें। रेलवे प्रशासन ने ग्रामीणों को पहले से ही बताया है कि निर्माण कार्य के दौरान कोई बाधा नहीं होगी (Inidan Railway News)।

स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेशन बनाने से क्षेत्र में विकास और रोजगार के मौके बढ़ेंगे। परिवहन व्यवस्था (UP News) आम जनता के लिए सुलभ होने वाली है। लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा अब पूरी होती दिखती है। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।