UP के 343 गावों की बदलेगी तस्वीर, जिले की सीमा विस्तार में किया शामिल
UP News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं। अब इसे पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कई कार्ययोजनाएं बनाई गई हैं। जिससे पूरे शहर में यातायात की समस्या हल होगी।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल के वर्षों में राज्य को पर्यटन और सांस्कृतिक हब के रूप में विकसित करने के लिए कई बड़ी योजनाएं बनाई हैं। अब इन प्रयासों को और गति दी जा रही है, जिससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यातायात, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय रोजगार की दिशा में भी सुधार होगा।
अयोध्या जिले में अपनी सीमा का विस्तार
रामनगरी विकास प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अपनी सीमा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण की सीमा पड़ोसी जिलों और गोंडा के कई गांवों तक पहुंच सकती है। अयोध्या धाम में होने वाले निवेश को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की बड़ी तैयारी चल रही है। इसमें मास्टर प्लान 2031 के लिए कार्य योजना बनाई गई है, जो 873 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल कर सकती है।
इस विस्तार कार्य योजना में नगर पंचायत भदरसा, अयोध्या नगर निगम, नगर पालिका परिषद नवाबगंज, बस्ती के 126 और गोंडा के 63 गांव, गोंडा के साथ अयोध्या के 154 गांव शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपको बता दें कि इस मास्टर प्लान का उद्देश्य रामनगरी अयोध्या में आ रहे निवेश को पारदर्शी ढंग से रखना है और पूरे शहर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की योजना बनाना है।
अयोध्या विकास क्षेत्र में कई गांव शामिल हैं
प्रदेश सरकार ने कहा कि अयोध्या नगर निगम और आसपास के 65 गांवों को मिलाकर 133 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए पहले चरण में अमृत योजना का मास्टर प्लान बनाया गया था, जिसे सरकार ने मंजूर किया था। यह योजना लगभग 11 लाख जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। अब विस्तारित मास्टर प्लान 2031 के दूसरे चरण में अयोध्या के आसपास के दो जिले गोंडा और बस्ती के 189 गांव शामिल हैं।
जिससे क्षेत्रफल 873 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया विकास प्राधिकरण ने अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन नगरी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, होटल रिसोर्ट, बेहतर कनेक्टिविटी और संस्कृतिक केंद्र शामिल हैं। राज्य सरकार ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य अयोध्या को एक प्रमुख पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र बनाना है, जिसके लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इस परियोजना से अयोध्या को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाएगा।