The Chopal

खरबूजे की ये टॉप 5 किस्में देगी शानदार उत्पादन

Melon Varieties : खरबूजा अच्छी फसल है , जिसे बेच कर किसान नगद पेसे अपनी जेब में डाल सकता है. इसके पेड़ जितना फेलाव करते है उतने ही ज्यादा फल लगते है जिससे किसान की आमदनी अच्छी होती है . खरबूजा को खाने के लिए प्रयोग करते है. खरबूजा सीजन की खेती में आता है इसे उगा कर किसान जबरदस्त मुनाफा निकाल सकते है
   Follow Us On   follow Us on
खरबूजे की ये टॉप 5 किस्में देगी शानदार उत्पादन

The Chopal, Melon Varieties : खरबूजा अच्छी फसल है , जिसे बेच कर किसान नगद पेसे अपनी जेब में डाल सकता है. इसके पेड़ जितना फेलाव करते है उतने ही ज्यादा फल लगते है जिससे किसान की आमदनी अच्छी होती है . खरबूजा को खाने के लिए प्रयोग करते है. खरबूजा सीजन की खेती में आता है इसे उगा कर किसान जबरदस्त मुनाफा निकाल सकते है. महाराष्ट्र में तरबूज की फसलें गर्मी के मौसम में नदी घाटियों के साथ-साथ बागवानी फसलों में उगाई जाती हैं. खरबूजा स्वाद में अधिक स्वादिष्ट होता है. इसके फलो का सेवन जूस या सलाद के रूप में कर सकते है, तथा खरबूजे के बीजो को मिठाइयों में इस्तेमाल किया जाता है. यह एक ऐसा फल है, जिसे गर्मियों में अधिक मात्रा में खाने के लिए इस्तेमाल में लाते है,इसके फलो में 90 प्रतिशत पानी तथा 9 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पायी जाती है, जो आपको हाइड्रेट रखता हैऔर बाज़ार में इसकी डिमांड भी अधिक रहती है.ऐसे किसानों के लिए खरबूजा की खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है. 

खरबूजे की अधिक पैदावार लेने के लिए किसानों को उसको सही समय पर खेती और अच्छी किस्मों का चयन करना बेहद जरूरी है, इसकी कुछ ऐसी किस्में हैं, जिसमें न कीट लगते हैं और न ही रोग होता है. इन किस्मों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. 

खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म 

इस किस्म का खरबूजा रसदार होता है। इसके फल गोलाकार व हल्के पीले रंग के होते हैं। इस किस्म के फल का गूदा नारंगी रंग का होता है।

खरबूजे की शरबती किस्म 

खरबूजे की इस किस्म के फल गोल, मध्यम आकार के होते हैं। इस किस्म के खरबूजे के छिल्के हल्के गुलाबी रंग के होते हैं। इसका गूदा मोटा व नारंगी होता है।

खरबूजे की हरा मधु किस्म

खरबूजे की इस किस्म के फल हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका गूदा बेहद रसीला होता है। इस किस्म के फल पर भी हरे रंग की धारियां होती है।

खरबूजे की आईवीएमएम.3 किस्म 

खरबूजे की यह किस्म नारंगी रंग की होती है और इसका गुदा मीठा होता है। इस किस्म के खरबूजे का रंग हल्का पीला होता है। इस किस्म के खरबूजे का औसत वजन करीब 500 से 600 ग्राम होता है।

खरबूजे की मधुरस किस्म 

खरबूजे की इस किस्म के फल गहरे हरे रंग के होते हैं। इसके फल गोल और चपटे होते हें। इसका गुदा नारंगी रंग का होता है। इस किस्म के फल का औसत वजन 700 ग्राम तक होता है।

कैसी होनी चाहिए मिट्टी 

खरबूजे के लिए गर्मी का मौसम सबसे उपयुक्त है इसलिए इसे लगाने का समय है. जनवरी की शुरुआत से लेकर फरवरी के अंत तक इसकी बेल लगाई जाती है.जमीन रेतिली हो और तापमान 22 से 26 डीग्री के बीच हो तो फसल उत्पादन भी अच्छा रहता है. अगर इस समय पछुआ हवा चलने लगे तो फल में और मिठास आ जाती है.

खरबूजे की बुवाई का तरीका

किसान इसकी बुवाई मार्च में कर सकते हैं। खरबूजे की बुवाई के लिए 30 से 40 सेमी चौड़ी नालियां बनाई जाती है और बीज की बुवाई नाली के किनारे मेड़ों पर 50 से 60 सेमी की दूरी पर करनी चाहिए। बुवाई के सवा से ढाई महीने में खरबूजे की फसल तैयार हो जाती है।  

ये पढ़ें - अगले महीने Indian Railway करने जा रहा बड़ा बदलाव, यात्रा करने से पहले जरूर जान लें