The Chopal

इस खेती से मिलता है लागत से कई गुना मुनाफा, किसान एक झटके में हो जाएंगे मालामाल

Method of Cultivation of Urad Dal : किसानों के लिए कई खेती तगड़ा लाभ देने वाली होती है। इन्हीं में से आती है दाल दलहन की खेती। उड़द की खेती कर किस मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर किसान खेती को ठीक तरह से करें तो इसमें बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। यह एक नगदी फसल है। यह न केवल खाने के लिए उपयोगी है, बल्कि जमीन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. कटाई के समय इसके खरपतवार खेत में सड़ गल कर जमीन को और उपजाऊ बनाते हैं. चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसकी खेती का तरीका

   Follow Us On   follow Us on
इस खेती से मिलता है लागत से कई गुना मुनाफा, किसान एक झटके में हो जाएंगे मालामाल

The Chopal, Method Of Cultivation Of Urad Dal : किसानों के लिए उड़द नगदी फसल है, कुंवर सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बलिया के कृषि विभाग के प्रवक्ता जयंत कुमार सिंह ने बताया। इसकी खेती से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा मिलता है। यह फसल 60 से 65 दिनों में तैयार हो जाती है। यह भूमि को भी लाभ देता है।

उड़द किसानों के मुनाफे का सौदा

कृषि विशेषज्ञ जयंत कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के लिए उड़द नगदी फसल है। यह फसल किसानों को बहुत फायदे देती है। इससे बंपर लाभ मिल सकता है।

ऐसे खेती करें

इसकी खेती करने से पहले खेत की जमीन जुताई जाती है। 8 से 10 किलोग्राम बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है। बीज को बोने से पहले उपचारित करना चाहिए। नियमित रूप से फंजीसाइड और कीटनाशक दवाएं इसमें डालनी चाहिए। इससे फसल सुरक्षित रहती है और उच्च उत्पादन मिलता है। जमीन में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। पानी नम होना चाहिए। अतिरिक्त पानी भी ठहरने न दें। बुवाई करते समय लाइन से लाइन की दूरी 30 सेमी, पौधे से पौधे की 10 सेमी और गहराई 4 से 6 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

किसानों को लाभ मिलेगा

इसकी कीमत ₹80 से ₹100 प्रति किलो है। एक एकड़ में अधिकतम ₹1200 के बीज लगते हैं। दस से बारह कुंतल प्रति एकड़ उड़द की उपज इस हिसाब से मिलती है। यानी एक लाख से अधिक का मुनाफा। यानि इससे किसान खुश होंगे।

ये पढ़ें - Rent Agreement मात्र 11 महीने का क्यों होता है, यह कानून क्यों बनाया गया