The Chopal

गाजीपुर में 16 मीटर चौड़ी होगी ये फोरलेन सड़क, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

Ghazipur News : गाजीपुर शहर में बहुत जल्द जाम की समस्या हल हो सकती है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क को चौड़ा किया जाना है, जोकि महराजगंज से लंका और बाद में जंगीपुर फोरलेन से रौजा तक शामिल है। इस समय लगभग 14 किमी की सड़क 12 मीटर चौड़ी है। अब इस मार्ग को मध्य से तीन-तीन मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाने का प्रबंध किया गया है।
   Follow Us On   follow Us on
गाजीपुर में 16 मीटर चौड़ी होगी ये फोरलेन सड़क, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर में बहुत जल्द जाम की समस्या हल हो सकती है। अब सड़क महराजगंज फोरलेन से जंगीपुर फोरलेन तक सड़क को 16 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 14 किमी की सड़क को चौड़ी करने का प्रस्ताव एमएलसी ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है।

सरकार ने जनप्रतिनिधियों से सड़कों का प्रस्ताव मांगा है। इस भाग में आम लोगों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से राय लेने के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने छह सड़कों का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है।

इन सड़कों को किया जाएगा, चौड़ा

इसमें सबसे महत्वपूर्ण सड़क को चौड़ा किया जाना है, जोकि महराजगंज से लंका और बाद में जंगीपुर फोरलेन से रौजा तक शामिल है। इस समय लगभग 14 किमी की सड़क 12 मीटर चौड़ी है। अब इस मार्ग को मध्य से तीन-तीन मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाने का प्रबंध किया गया है।

इन सड़कों पर किया जाएगा, काम

अभी प्रस्ताव भेजने के दौरान, आबादी वाले क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। इसके चलते, छह किमी लंबी महराजगंज फोरलेन से लंका बस स्टैंड तक चौड़ीकरण, डिवाईडर, पटरी निर्माण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव है। जंगीपुर फोरलेन (लगभग आठ किमी) से रौजा ओवरब्रिज (लगभग आठ किमी) का चौड़ीकरण, डिवाईडर, पटरी निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।

इन धाम तक जाने वाली सड़क का होगा, चौड़ीकरण

इसके अलावा, मां कामाख्या धाम और महाहर धाम जाने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। प्रमुख सचिव लोक निर्माण को भेजे गए प्रस्ताव में मां कामाख्या धाम जाने वाली सड़क के अलावा फोरलेन से महाहर धाम तक सात किमी तक सड़क का चौड़ीकरण, पटरी बनाना और सुंदरीकरण करना शामिल है।

औद्योगिक क्षेत्र नंदगंज मार्ग का होगा, चौड़ीकरण

एमएलसी (MLC) प्रस्ताव के अनुसार, फोरलेन नंदगंज से औद्योगिक क्षेत्र नंदगंज तक चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इस कार्य की लंबाई लगभग एक किमी होगी। साथ ही, रामजानकी मोड़ ब्लाक संपर्क मार्ग के करंडा से चोचकपुर-धरम्मरपुर मार्ग तक एक चौड़ीकरण पटरी का निर्माण और सुंदरीकरण भी प्रस्तावित है। इसकी लंबाई एक किमी है।

News Hub