UP में 96 गांवों से गुजरेगा ये फोरलेन, अलाइनमेंट को मिली मंजूरी, सुधरेंगे ट्रैफिक के हालात
UP News : उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में 112 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस फोरलेन हाईवे को अलाइनमेंट को सड़क परिवहन व मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। करीबन 3700 करोड़ का यह प्रोजेक्ट 96 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए इन गांवों 700 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में कानपुर के रमईपुर से हमीरपुर होते हुए कबरई तक बनने वाले 112 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे को अलाइनमेंट को सड़क परिवहन व मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। तकरीबन 3700 करोड़ का यह प्रोजेक्ट कानपुर, फतेहपुर व हमीरपुर से होकर गुजरेगा। अलाइनमेंट मंजूरी मिलने के बाद 96 गांवों से होकर गुजरने वाले हाईवे के लिए 700 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसके लिए NHAI अधिकारियों प्रक्रिया शुरू कर दी है। सप्ताह भर के भीतर NHAI गजट जारी करेगा।
40 हजार ट्रक-डंपरों का रोजाना होता आवागमन
नौबस्ता से हमीरपुर होते हुए कबरई जाने वाले मार्ग की हालत बद से बदतर है। इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, साथ ही शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कबरई से गिट्टी, मौरंग लदे करीब 40 हजार ट्रक–डंपर कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, अयोध्या, लखीमपुर अन्य जिलों को इसी रास्ते से जाते हैं।
सांसद देवेंद्र सिंह भोले के प्रस्ताव पर समानांतर हाईवे का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। योजना के तहत रमईपुर में रिंग रोड से फोरलेन हाईवे शुरू होगा और कबरई होते हुए छतरपुर हाईवे में मिलेगा। भूमि अधिग्रहण समिति प्राथमिक रूप से प्रोजेक्ट को मंजूरी दे चुकी है, मंत्रालय की ओर से अलाइनमेंट निर्धारण नहीं हो पा रहा था। जिसकी कारण परियोजना अधर में लटकी हुई थी।
96 गांवों की भूमि की निर्धारित हो रही गाटा संख्या
NHAI परियोजना निदेशक अमन रोहिल्ला ने बताया कि 112 किलोमीटर लंबे फोरलेन के अलाइनमेंट की मंत्रालय से अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 96 गांवों से गाटा संख्या निर्धारित की जा रही है, तीनों जिलों के राजस्व अधिकारियो से संपर्क किया गया है।
2000 करोड़ से होगा अधिग्रहण
परियोजना निदेशक ने बताया कि 3700 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में करीब 2000 करोड़ रुपए से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही एनवायरमेंट, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की मंजूरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सप्ताह भर में गजट जारी कर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।