बिना बैल और ट्रैक्टर के खेत की जुताई करेगी ये कम कीमत वाली खास मशीन, खेती की लागत भी घटेगी
Affordable Farming Solutions : खेती में समय और मेहनत की बचत के साथ ही अब किसान अपने काम को कम कीमत में पूरा कर सकते हैं, जहां पहले किसानों को खेत जोतने के लिए बैल या ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ता था, जो कि महंगा साबित होता था। वहीं अब एक नया विकल्प उनके लिए बाजार में उपलब्ध है।
Power Tiller Machine : खेती में समय और मेहनत की बचत के साथ ही अब किसान अपने काम को कम कीमत में पूरा कर सकते हैं, जहां पहले किसानों को खेत जोतने के लिए बैल या ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ता था, जो कि महंगा साबित होता था। वहीं अब एक नया विकल्प उनके लिए बाजार में उपलब्ध है—पावर टिलर मशीन।
धनबाद के एक कृषि उपकरण दुकान के कर्मचारी मोहम्मद जावेद अंसारी ने बताया कि यह पावर टिलर मशीन किसानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस मशीन से खेती का काम बेहद आसान और कम मेहनत में पूरा किया जा सकता है। चाहे जमीन कितनी भी सूखी क्यों न हो, यह मशीन उसे आसानी से जोत सकती है, और वह भी पेट्रोल से चलने के कारण इसे चलाना बेहद सुविधाजनक है।
मशीन की खासियत
इस मशीन की एक खासियत यह भी है कि इसकी ऊंचाई अधिक नहीं है, जिससे इसे कहीं भी स्टोर किया जा सकता है। यहां तक कि घर के अंदर भी। कीमत की बात करें तो यह दो प्रकार में उपलब्ध है-एक 39,000 रुपए का मॉडल और एक 68,000 रुपए का मॉडल। दोनों ही मॉडल्स लगातार 4 घंटे तक काम कर सकते हैं, जिससे किसानों का समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह पावर टिलर मशीन किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके छोटे आकार और किफायती मूल्य के कारण छोटे और मंझोले किसान भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

