कानपुर में ये सड़क बनेगी फोरलेन, वाहन चालकों को जाम से मिलेगा छुटकारा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में गंगा बैराज से लेकर शहर में जाते समय कर्बला चौराहे पर गाड़ी चालक घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन इस समस्या को बहुत जल्द हल किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग कर्बला चौराहे से पंचशील अपार्टमेंट तक विकास नगर रोड को फोरलेन बनाकर अतिक्रमण को दूर करेगा। इससे आगे चलने वाली सड़क पहले से ही फोरलेन है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसे बनाने के लिए 6 करोड रुपए का बजट माँगा है।
गुरुदेव चौराहे से चिड़ियाघर तक फोरलेन रोड है, लेकिन गंगा बैराज तक एक किमी का हिस्सा टू लेन है. वाहनों की संख्या बढ़ने पर हर शाम कर्बला चौराहे से गंगा बैराज रोड पर जाम लगता है। सड़क चौड़ी न होने की वजह से गाड़ी चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
फोरलेन बनाने के दिए गए, निर्देश
मंडलायुक्त अमित गुप्ता और पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड दो के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद ने करीब एक महीने पहले इस सड़क का निरीक्षण किया था। उन्हें चौराहे को चौड़ा करने और सड़क को फोरलेन करने का आदेश अधिकारियों को दिया था। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय को लगभग एक किमी सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए बजट छह करोड़ रुपये की मांग की गई है।
जाम की समस्या से मिलेगा, छुटकारा
फोरलेन बनाने से कर्बला चौराहे पर जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी, साथ ही ब्लैक स्पाट की समस्या भी समाप्त होगी। यहां अचानक मोड़ आने के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं, इसलिए सड़क को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है। फोरलेन बनने से विकास नगर डिपो से उन्नाव और लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस की यात्रा भी आसान हो जाएगी।
डिवाइडर का किया जाएगा, निर्माण
गंगा बैराज पार करने के बाद सड़क पर कोई डिवाइडर या पुल नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही, इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अटल घाट से कर्बला चौराहे तक एक डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे अटल घाट के पास ब्लैक स्पाट भी खत्म हो जाएगा।
बजट आने के बाद शुरू होगा, फोरलेन का काम
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड दो अखंडेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि विकास नगर से कर्बला चौराहे तक गंगा बैराज रोड को फोरलेन बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस फोरलेन को बनाने का कार्य बजट आने के बाद शुरू किया जाएगा।