The Chopal

देश-दुनिया की 14 बड़ी खबरें: उधमपुर में बस हादसा, तमिलनाडु में धमाका और पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे

   Follow Us On   follow Us on
देश-दुनिया की 14 बड़ी खबरें: उधमपुर में बस हादसा, तमिलनाडु में धमाका और पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे

TheChopal: आज सोमवार को देश भर में अपराध, राजनीति, सुरक्षा इत्यादि अन्य कई महत्वपूर्ण बड़ी खबरें दिखें

1. उधमपुर बस हादसा: रामनगर-उधमपुर हाईवे पर एक बस पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
2. तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री धमाका: विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में लगभग 25 लोगों की जान जाने की खबर है।
3. बुलंदशहर अग्निकांड: एक रिसॉर्ट के बाहर आतिशबाजी की वजह से तीन कारों में भीषण आग लग गई।
4. दिल्ली मर्डर केस: प्रीत विहार इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
5. गाजियाबाद मुठभेड़: एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
6. अमरोहा मुठभेड़: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हुआ और दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया।
7. पटना लूटकांड: हथियारबंद अपराधियों ने एक गहने की दुकान से करीब 20 लाख रुपये के जेवर लूट लिए।
8. पीएम मोदी की मुलाकात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलेंगे। इसमें व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
9. नीतीश कुमार की बैठक: पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार भी शामिल हुए।
10. बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

11. राजस्थान के श्रीगंगानगर में जमीन विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर कुल्हाड़ी से की हत्या,

अन्य महत्वपूर्ण खबरें:

1. मुंबई लेंसकार्ट विवाद: कर्मचारियों ने खुलासा किया है कि ट्रेनिंग के दौरान तिलक लगाने और कलावा पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
2. मॉक ड्रिल: जम्मू-कश्मीर में 20 से 24 अप्रैल के बीच आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एयर रेड और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल की जाएगी।
3. शाही जामा मस्जिद मामला: संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है।