The Chopal

Traffic Advisory: देश की राजधानी में आज ये रास्‍तें रहेंगे बंद, नई ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज से राजधानी में कई सड़कों को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक निर्देश जारी किया है जिसके अनुसार लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

   Follow Us On   follow Us on
देश की राजधानी में आज ये रास्‍तें रहेंगे बंद, नई ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

Republic Day 2024 Parade full dress Rehearsal: आज से देश की राजधानी दिल्ली में कई मार्ग बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस का आदेश जारी किया गया है। यही कारण है कि आप दिल्ली में रहने वाले घर से बाहर निकलने से पहले ये सुझावों को जरूर पढ़ लेना चाहिए. नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वास्तव में, 23 जनवरी, 2024 से गणतंत्र दिवस 2024 की पूरी ड्रेस रिहर्सल शुरू हो गई है। इसलिए यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे पहले से योजना बनाएं।

आज गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

गणतंत्र दिवस के लिए इस साल भी, पिछले वर्ष की तरह, "फुल ड्रेस रिहर्सल" का रूट समान रहेगा। यह रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी। दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर एक दिशानिर्देश जारी किया है।

ये पढ़ें - Ayodhya Ram Mandir: अब VIP के बाद आम जनता को दर्शन देगें रामजी, जाने कब व कैसे करे आप 

गणतंत्र दिवस के चलते दिल्ली मेट्रो के ये 2 स्टेशन रहेंगे बंद

गणतंत्र दिवस की पूरी ड्रेस रिहर्सल के दौरान दिल्ली मेट्रो सभी स्टेशनों पर सेवा देगी। किंतु दो स्टेशन बंद रहेंगे। मेट्रो सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इस दौरान यात्रियों को मेट्रों में सवार और उतरने की अनुमति नहीं होगी।

इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

- विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर यातायात बंद कर दिया गया है।
- परेड खत्म होने तक कर्तव्य पथ पर रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर यातायात को मुड़ने की अनुमति नहीं होगी
- सी-हेक्सागन-इंडिया गेट मंगलवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
- मंगलवार सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी।

ये पढ़ें - ED Raid: हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में ईडी की ताबड़तोड़ रेड, जाने किस पर कसा शिकंजा