अयोध्या से वाराणसी और रामेश्वरम तक शुरू हुई ट्रेन सेवा, पंबन ब्रिज से गुजरेगी रेल
UP News : उत्तर प्रदेश के रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश से सीधी रामेश्वरम तक दोबारा रेल सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। आप इसे रेट यात्रा में समुद्र और पवन ब्रिज का अद्भुत नजारे का अनुभव ले सकते हैं।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए ये खुशखबरी किसी तोहफे से कम नहीं है। रामेश्वरम तक सीधी ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होना धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खास कदम है। तमिलनाडु में निर्माणाधीन नया पंबन पुल से अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज से रामेश्वरम तक ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है। 2022 में तकनीकी कारणों से पंबन पुल बंद होने से पहले ट्रेन सिर्फ मंडपम पर रुकती थीं।
रामनवमी से अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज से रामेश्वरम तक सीधी रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है। रेलवे ने वाराणसी-रामेश्वरम एक्सप्रेस और अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्सप्रेस को दोबारा रामेश्वरम स्टेशन तक बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें मंडपम पर नहीं रुकेंगी, वे सीधे पंबन ब्रिज पार करके रामेश्वरम तक जाएंगे। 550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अब लोग अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज से सीधे दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थस्थल रामेश्वरम पहुंच सकेंगे।
2022 में तकनीकी कारणों से बंद हो गए पुराने पंबन पुल की जगह यह नया वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज बनाया गया है. बस पांच मिनट में बटन दबाकर ऊपर जा सकता है। पहले यह प्रक्रिया बीस मिनट तक चलती थी और कर्मचारियों की भी आवश्यकता होती थी।
खासकर उन यात्रियों के लिए जो उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक की धार्मिक यात्रा या पर्यटन का मन बना रहे हैं। आइए इसे संक्षेप में और साफ़ तरीके से देखें
नई ट्रेन सेवा डिटेल्स
वाराणसी - रामेश्वरम एक्सप्रेस
प्रयागराज से प्रस्थान: हर शनिवार रात 10:45 बजे (6 अप्रैल से शुरू)
रामेश्वरम से वापसी: हर बुधवार रात 11:55 बजे
प्रयागराज आगमन: शुक्रवार रात 10:00 बजे
अयोध्या कैंट - रामेश्वरम एक्सप्रेस
अयोध्या से प्रस्थान: हर मंगलवार रात 11:10 बजे (9 अप्रैल से शुरू)
रामेश्वरम आगमन: गुरुवार रात 2:55 बजे
रामेश्वरम से वापसी: हर रविवार रात 11:55 बजे
प्रयागराज आगमन: मंगलवार रात 10:10 बजे
पंबन ब्रिज से गुजरना
ये दोनों ट्रेनें जब मंडपम से रामेश्वरम जाएंगी, तो भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे ब्रिज, पंबन ब्रिज से होकर गुजरेंगी।
समुद्र के ऊपर बना यह पुल, ट्रेन यात्रा को एक रोमांचक और यादगार अनुभव में बदल देता है।