The Chopal

राजस्थान के इस जिले में होगा 2 नए फोरलेन का निर्माण, कम समय में सरपट दौड़ेगें वाहन

Rajasthan News : राजस्थान की इस जिले को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उसके तहत प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ जिले में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा कर फोरलेन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, जिसमें जिले के ये दो काम शामिल किए गए हैं।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान के इस जिले में होगा 2 नए फोरलेन का निर्माण, कम समय में सरपट दौड़ेगें वाहन

Rajasthan News : केंद्र सरकार ने सीकर जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और चौड़ा करने की अनुमति दे दी है। शहर में रामू का बास से भढ़ाढर चौराहे तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन चौड़ाईकरण होगा। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक भी सड़क फोरलेन होगी।

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व सुमेधानंद सरस्वती की अभिशंषा पर इसकी स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 6621 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है, जिसमें जिले के ये दो काम शामिल किए गए हैं।

पूर्व सांसद सरस्वती ने बताया कि दो राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या रहती है। रामू का बास से भढ़ाढर बायपास व लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर तक टू लेन होने से यहां भी अक्सर जाम रहता है। इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों की चौड़ाई बढ़ाकर फोर लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को गत 15 मार्च को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने दोनों मार्गों की चौड़ाई करण के लिए राशि स्वीकृत कर दी है। शीघ्र ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।

सीआरआईएफ में 1300 करोड़ रुपए खर्च, अब तक का सर्वाधिक

केंद्रीय सड़क आधारभूत निधि से प्रदेश में गत वर्ष में लगभग 1300 करोड़ रुपए की लागत की सड़कों का निर्माण करवाया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों एवं प्रभावी मॉनिटरिंग से सीआरआईएफ में पूर्व के वर्षों मे संचयी राशि में से राशि प्राप्त करते हुए अब तक की सर्वाधिक राशि गत वर्ष में खर्च की गई है।

News Hub