The Chopal

UP में होली से पहले सरकारी कर्मचारी हुए निहाल, योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

UP DA Hike: योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। डीए बढ़ोतरी जनवरी 2024 से राज्य कर्मचारियों को मिलेगी।

   Follow Us On   follow Us on
UP में होली से पहले सरकारी कर्मचारी हुए निहाल, योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

UP News : प्रदेश की योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। योगी सरकार ने केंद्रीय सरकार की तरह अब कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। डीए बढ़ोतरी जनवरी 2024 से राज्य कर्मचारियों को मिलेगी। राज्य के लगभग आठ लाख शिक्षकों, पेंशनरों और 10 लाख राज्यकर्मियों को इससे लाभ होगा। जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी।

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से लगभग दस लाख कर्मचारी, आठ लाख शिक्षक और बारह लाख पेंशनरों को लाभ होगा। इसे वित्त विभाग ने मंजूरी दी है।यह भी उम्मीद है कि सोमवार, यानी आज, औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय सरकार ने कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी बढ़ाया।

बढ़ जाएगी होम टेक सैलरी 

4% महंगाई भत्ता बढ़ने से होम टेक कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी. वे अब 46% महंगाई भत्ता की जगह 50% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अतिरिक्त, बारह लाख पेंशनरों को इससे लाभ होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर 314 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा।

ये पढ़ें - UP में अब सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रोपर्टी नाम कराने के लगेगे इतने रुपये