The Chopal

UP में राज्य कर्मचारियों को मिला दीवाली का बडा तोहफा, सरकारी आदेश हुए जारी

UP News: यूपी राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर मिली है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लगभग 8 लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशन भोगियों को बड़ा दिवाली गिफ्ट देने जा रही है. राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन और पेंशन मिलेगा। योगी सरकार ने राज्य, निकाय और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन देने का आदेश दिया है।

   Follow Us On   follow Us on
UP में राज्य कर्मचारियों को मिला दीवाली का बडा तोहफा, सरकारी आदेश हुए जारी 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों को अच्छी खबर मिली है। योगी सरकार ने राज्य, निकाय और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन देने का आदेश दिया है। इसके अलावा, 30 अक्तूबर तक पारिवारिक पेंशनरों और पेंशनरों को पेंशन भुगतान किया जाएगा।  सरकार दीपावली महीने के आखिर में पड़ने की वजह से पहले सैलरी देगी. इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस भी वेतन के साथ ही दे दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दीपावली के पर्व से पहले वेतन और पेंशन देने का आदेश जारी किया है.

सार्वजनिक अवकाश घोषित

सोमवार को, अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों, मुख्य और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिया है। इस आदेश में दीपावली (31 अक्तूबर), गोवर्धन पूजा (2 नवंबर) और भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती (3 नवंबर) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्यपाल ने अक्तूबर 30 को सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनरों और कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान करने की अनुमति दी है।

दीपावली से पहले मंहगाई राहत और महंगाई भत्ता की मांग

संयुक्त पेंशनर्स समन्वय समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी, सह संयोजक प्रचार और उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष गोपी कृष्ण श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मंहगाई भत्ता या मंहगाई राहत दीवाली से पहले दिया जाए। ताकि यह महत्वपूर्ण अवसर खुशी से मनाया जा सके। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एसपी गोयल को एक लिखित पत्र भेजा गया है। केंद्रीय सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा की है।