The Chopal

UP News : यूपी सरकार ने दिवाली दशहरा के लिए लगाई बसों की लाइन, नहीं होगी आने जाने की कोई परेशानी

दशहरा दिवाली पर लोग घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों और बसों में लोगों के मुकाबले बहुत कम सीटें हैं। दशहरा पर्व पर लोगों की सुविधा के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अतिरिक्त बस सेवाओं को शुरू करने का आदेश दिया है। 
   Follow Us On   follow Us on
UP News: UP government has lined up buses for Diwali Dussehra, there will be no problem in commuting.

UP Roadways Bus: दशहरा दिवाली पर लोग घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों और बसों में लोगों के मुकाबले बहुत कम सीटें हैं। दशहरा पर्व पर लोगों की सुविधा के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अतिरिक्त बस सेवाओं को शुरू करने का आदेश दिया है। 

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में 3.25 करोड़ परिवारों को फ्री मिलेगा 5 लाख का लाभ, कौन होंगे पात्र

परिवहन मंत्री का आदेश 

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दशहरा के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बस सेवाओं की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। मंत्री ने कहा कि यह सेवाएं विशेषकर उन क्षेत्रों में दी जाएं जहां अधिक यात्रियों का आनाजाना होता है। दशहरा के पहले और खत्म होने के तुरंत बाद यात्रियों का आनाजाना दोगुना हो जाता है।

ये भी पढ़ें - UP News : यूपी में सड़क किनारे हैं जिसका मकान उन की तो हो गई मौज, आवास विकास परिषद ने लिया बड़ा फैसला

यात्रियों की अधिक संख्या

यात्रियों को सुविधा देने के लिए 20 से 25 अक्तूबर तक अधिक बसों को चलाने का आदेश दिया गया है। दिल्ली से बाहर, टनकपुर, रुपैडिहा और सोनौली में आनंद बिहार में अधिक लोग आते हैं। अलग-अलग रूटों पर 300 से अधिक बसें रिर्जव की गई हैं। 

यात्रियों की आवश्यक सुविधाएँ 

सहारनपुर से भी बहुत से लोग शाकुंभरी देवी के दर्शन करने आते हैं, और पूर्णागिरी देवी के दर्शन करने के लिए मुरादाबाद और बरेली से भी लोग आते हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि हर बस ऑनरोड हो और कोई बस किसी भी परिस्थिति में कार्यशाला में खड़ी न रहे। स्टेशनों और बसों को साफ रखें। यात्रियों की आवश्यक सुविधाएं, जैसे बैठने की जगह और कुर्सियां, व्यवस्थित हों। लाइट, पीने का पानी, पंखे और अन्य सामान भी अच्छे से रखे गए हों।  परिवहन निगम के MD ने प्रत्येक क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को इस बारे में पत्र भी भेजा।