The Chopal

UP News : योगी सरकार जारी करेगी नई लिस्ट, इन जिलों के 2700 डाक्टर कीये जाएंगे बर्खास्त!

UP News : योगी सरकार ने हाल ही में एक सूचना दी है कि उसने एक लिस्ट बनाई है। इसके परिणामस्वरूप इन जिलों में 2700 डॉक्टर बर्खास्त हो जाएंगे.. योगी सरकार की इस सूचना को नीचे खबर में विस्तार से पढ़ें।
   Follow Us On   follow Us on
UP News: Yogi government will release a new list, 2700 doctors from these districts will be dismissed!

Sarkari Doctor : यूपी सरकार ने सरकारी नौकरी मिलने के बाद लापरवाही बरतने वाले सरकारी डॉक्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसलिए यह डॉक्टर अपने काम में निरंतर लापरवाही बरत रहे हैं। अब यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि शासन ने 2700 डॉक्टरों की सूची बनाई है।

शासन ने भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में अभी भी कुछ डाक्टरों पर कार्रवाई हुई है।

प्रदेश में अभी 2700 ऐसे डॉक्टरों को नामांकित किया गया है, जैसा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया। लंबे समय से अनुपस्थित सभी व्यक्तियों को नोटिस भेजा गया है। यदि वह नहीं आते हैं तो बर्खास्त कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP News: यूपी कि किसानों की हुई मौज, अब कृषि विभाग की तरफ से मिलेगा पैसा

जेडी हेल्थ डा. एके चौधरी ने बताया कि बरेली में लंबे समय से अनुपस्थित 15 डाक्टर हैं। शासन को पहले ही इनकी सूची भेजी गई है। सभी को भी नोटिस भेजा गया है।

यदि वह नोटिस का जवाब नहीं देते हैं या फिर ड्यूटी पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की सूचना शासन को भेजी जाएगी। उनका कहना था कि उपमुख्यमंत्री ने सभी को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में 3.25 करोड़ परिवारों को फ्री मिलेगा 5 लाख का लाभ, कौन होंगे पात्र