The Chopal

UP News: यूपी में फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे हुआ शुरू, सरकारी योजनाओं का किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

UP Digital Crop Survey : फसल समस्याओं का समाधान डिजिटल सर्वे के डेटाबेस से किया जाएगा। साथ ही, वास्तविक किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ मिलेगा। किसानों के लिए यह डेटाबेस एक वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। फसलों का एमएसपी निर्धारण भी एकत्रित डाटा पर आधारित होगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP News: यूपी में फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे हुआ शुरू, सरकारी योजनाओं का किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

UP Crop Survey : केंद्र की एग्रीस्टैक योजना के तहत एक जनवरी से यूपी के सभी 75 जिलों में रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) शुरू होगी। 15 फरवरी तक चलने वाले डिजिटल क्राप सर्वे के दौरान प्रत्येक खेत का सर्वे किया जाएगा। खरीफ फसल के दौरान पहली बार डिजिटल क्राप सर्वे के तहत 21 जिलों में पूरी तरह से, जबकि 54 जिलों में प्रत्येक 10 से 10 गांवों में सर्वे किया गया था।

ये पढ़ें - Ancestral Property : पैतृक प्रोपर्टी में बस इतने समय तक मिलता हैं दावा करने वक्त, बाद में हाथ से जाएगी प्रोपर्टी 

कृषि सचिव डॉ. राजशेखर ने बताया कि रबी फसल के दौरान प्रत्येक खेत का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। 20 दिसंबर तक सर्वेयर और सुपरवाइजर को चुना जाएगा, और 25 दिसंबर तक उनका प्रशिक्षण होना चाहिए। इस सर्वे को 45 दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें बताया गया कि इस दौरान लगभग 6.5 करोड़ गाड़ी सर्वे की जाएगी।

किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा

फसल समस्याओं का समाधान डिजिटल सर्वे के डेटाबेस से किया जाएगा। साथ ही, वास्तविक किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ मिलेगा। किसानों के लिए यह डेटाबेस एक वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। यह फसलों के एमएसपी निर्धारण में भी मदद करेगा और फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे को बढ़ा सकेगा. यह सब कुछ एकत्रित डाटा के आधार पर किया जाएगा।

ये पढ़ें - SIP Calculator : सिर्फ 100 रुपये बचाकर आप बन सकते हो करोड़पति, निवेश का दमदार तरीका