The Chopal

UP News : स्टेज पर दूल्हे ने कर डाली ऐसी हरकत, दुल्हन को आ गया चक्कर

यूपी के संभल में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से अश्लील हरकत कर डाली। दूल्हा शराब के नशे में सारी हदे पार करता गया। इससे घबराकर दुल्हन स्टेज से गिर गई ।जिसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। चलिए जानते है विस्तार से 

   Follow Us On   follow Us on
स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन से कर डाली ऐसी हरकत, लड़की को आ गया चक्कर 

The Chopal, UP News : दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन की शादी के दौरान दूल्हा ने शराब पीकर स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा ऐसी हरकतें करने लगा,  जिससे वह नाराज हो गई।  दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज से नीचे ले जाने लगा, जब उसके पिता ने इसका विरोध किया। तो इस पर दूल्हा ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। 

इतना ही नहीं, दुल्हन इतनी अभद्रता से आहत हुई कि वह चक्कर खाकर गिर गई, जिससे क्रोधित पिता ने दूल्हे को पीटा। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन के पिता के कहने पर दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के बीच अब एक समझौते की कोशिश जारी है।

थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी को पड़ोसी गांव के एक लड़के के साथ शादी तय की हुई थी। लड़का पक्ष बुधवार को बरात लेकर लड़की के गांव पहुंचा। खाना खाने के बाद बैंड बाजे के साथ जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। लड़की पक्ष का कहना है कि दूल्हा ने जयमाला डालने के लिए स्टेज पर चढ़ते समय दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे दबा दिया, लेकिन दुल्हन ने इसे सहन नहीं किया।

जब दुल्हन घूमने वाले स्टेज पर दूल्हे को जयमाला दे रही थी, तो दूल्हे ने शराब पीकर दुल्हन को गोद में लेकर अश्लील व्यवहार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वह दुल्हन को अपनी गोद में लेकर स्टेज से नीचे लाने की कोशिश करने लगा। लड़की पक्ष के लोग भड़क गए, जिससे कुछ महिलाएं स्टेज पर दुल्हन को लाने के लिए चढ़ी, लेकिन दुल्हा ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हे की अभद्रता से गुस्साई, दुल्हन ने गले से जयमाला निकालकर दूल्हे पर फेंक दी और शादी से इनकार करते हुए अपने घर में जाने लगी, लेकिन चक्कर आने से वह नीचे गिर गई, जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई, और एक घंटे के बाद वातावरण कुछ ठंडा हुआ तो रस्मों को आगे चलाने को कहा गया, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

दोनों पक्षों ने देर रात तक एक समझौते पर पंचायत की, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष अब एक समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

ये पढ़ें - UP के इन एक्सप्रेसवे पर अब लगेगा बाइकों का टोल टैक्स, चेक करें रेट