The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश से मुंबई तक चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, पांच शहरों को मिलेगा बड़ा फायदा

New express train News - प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मऊ से मुंबई के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की अनुमति दी है। शर्मा ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई तक एक नई साप्ताहिक रेलगाड़ी की मंजूरी के लिए धन्यवाद दिया है।

   Follow Us On   follow Us on
New express train will run from Uttar Pradesh to Mumbai, five cities will get big benefits

New express train News - भारत सरकार ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के अनुरोध पर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है जो मऊ से मुंबई के बीच चलेगी। रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं फोन पर एके शर्मा से यह जानकारी दी। शर्मा ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर भारत सरकार द्वारा मऊ से मुंबई तक एक नई साप्ताहिक रेलगाड़ी की मंजूरी के लिए धन्यवाद दिया है। 

ये पढ़ें - Roti: एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए, जान ले दिन की सही लिमिट

नई ट्रेन चलाने के लिए पत्र

नगर विकास मंत्री ने रेल मंत्रालय को मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, मुंबई वाया प्रयागराज और कानपुर से नई ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था। मंत्री शर्मा ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को 22 नवंबर को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी मऊ से मुहम्मदाबाद, गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज से मुंबई जाएगी।

ये पढ़ें - UP के 2 जिलों की बल्ले-बल्ले, बनेगा 61 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे, 39 गांव की जमीन होगी अधिग्रहण

शर्मा ने कहा कि इस नई ट्रेन से पूर्वांचल का विकास और तेज होगा। रेल सेवा शुरू होने से यात्री सुविधा के साथ-साथ मऊ और पूर्वांचल से कपड़े, कृषि उत्पाद, खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री का परिवहन भी आसानी से होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा।